नई दिल्ली; 04 सितंबर । रोहताश नगर विधानसभा के विधायक जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में दूषित जलापूर्ति के विरोध में शाहदरा टंकी के पास दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ धरना दिया गया जिसमें विधायक ने दिल्ली सरकार को चेतावनी दी कि अगर रोहताश नगर की जनता से सौतेला व्यवहार बंद नही किया गया और उनकी विधानसभा को उनमें हिस्से का पानी नही दिया गया तो आने वाले दिनों में हर समिति स्तर पर विरोध प्रदर्शन होंगे और दूसरी विधानसभा में जा रहे पानी को हम रोहताश नगर की जनता के साथ मिलकर रोकने का काम करेंगे धरने में जिला अध्यक्ष मास्टर बिनोद; प[उर्व जिला अध्यक्ष कैलाश जैन; पूर्व डिप्टी मेयर दिव्य जायसवाल धर्म वीर नागर रोहताश नगर की पार्षद सुमन लता नागर वेलकम वार्ड से अजय शर्मा मंडल अध्यक्ष रामनगर संजीव मित्तल अशोक नगर अनिल कटारिया रोहताश नगर राजेश सिंह वेलकम मंडल से रितेश सूजी मंडोली रोड मार्किट की अध्यक्ष बिन्नी वर्मा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रियंक जैन एवम बड़ी तादाद में कार्यकर्ता शामिल हुए राम नगर मंडल के अध्यक्ष संजीव मित्तल नें दिल्ली जल बोर्ड पर इल्ज़ाम लगाया कि एक साजिश के तहत हमारी विधानसभा का पानी दिल्ली जल बोर्ड पड़ोसी विधायक की विधानसभा को दे रहा है जो बर्दाश्त नही किया जाएगा।