बिहार तो हुआ गठ्बन्धन का: भीष्म शर्मा

नई दिल्ली । बिहार चुनाव में गठ्बन्धन की सुनामी है। आलम ये है नितीश सरकार के तमाम मंत्री बुरी तरह फसें हैं। लगता नही कोई जीत पायेगा। ये कहना है राजधानी दिल्ली से विधानसभा के लगातार आठ चुनाव लड़ चुके भीष्म शर्मा का। भीष्म शर्मा कांग्रेस पार्टी की ओर से बिहार में कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। पार्टी नें उनका लम्बा अनुभव देखते हुए प्रभारी बनाकर बिहार भेजा हुआ है। श्री शर्मा करीब एक पखवाड़े से अपनी टीम के साथ वहां जमें हैं। अपना अनुभव साझा करते हुए वे कहते हैं उन्होंने अपने जीवन में बहुत चुनाव देखे हैं लेकिन किसी भी सरकार के खिलाफ इतनी बड़ी एंटी इनकम्बेंसी कभी नहीं देखी। वे कहते हैं लोग राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ मतदान करने निकल रहे हैं।

भीष्म शर्मा का कहना है एंटी इनकम्बेंसी के चलते कहा जा सकता है बिहार में गठ्बन्धन दो तिहाई से भी अधिक सीटें जीतने जा रहा है। वे बाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र में भी गये वहां भी उनका दावा है गठ्बन्धन प्रत्याशी चुनाव जीतने जा रहा है।
वे कहते हैं बिहार की जनता इस बार पूरे बदलाव के मूड में है। और चुनाव परिणाम ये साबित भी कर देगें। भीष्म कहते हैं बेगुसराय तो फतह हो चुका है। इसके साथ-साथ बाल्मीकि नगर लोक सभा उपचुनाव में भी कांग्रेस जीतने जा रही है।

दिल्ली के कद्दावर नेता भीष्म को कांग्रेस हाई कमान द्वारा बिहार चुनाव में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें बेगुसराय के साथ साथ -साथ कुछ अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां सौपीं हुई हैं।

भीष्म का कहना है बेगुसराय से पार्टी प्रत्याशी अमिता भूषण ऐतिहासिक अन्तराल से चुनाव जीत रही हैं। उन्होंने कहा इस चुनाव में बिहार में कांग्रेस गठ्बन्धन की लहर है।