ऋषि कपूर की तेहरवीं की रस्म में शामिल हुए बॉलीवुड के कई सितारे

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को हुआ। ऋषि कपूर को कैंसर था। वह लॉकडाउन के दौरान मुंबई के एचएन फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती थे। हॉस्पिटल में ऋषि के साथ रणबीर कपूर और नीतू कपूर भी मौजूद रही। ऋषि कपूर के जाने से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। मंगलवार की दोपहर बॉलीवुड के चहते चिंटू जी की आत्मा की शांति के लिए उनके घर में एक और पूजा की गई। ऋषि कपूर की तेहरवीं की रस्म में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होने पहुंचे।

ऋषि कपूर की प्रार्थना सभा में करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन नंदा, नव्या नंदा, अरमान जैन, आदर जैन, अनीसा जैन, रीमा जैन, बबीता कपूर, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर की तेहरवीं में पहुंचे। बता दें कि लॉकडाउन के चलते इस पूजा को बेहद कम लोगों की मौजूदगी में पूरा किया गया।

आलिया के साथ ही परिवार के अन्य सदस्य भी पूजा में शामिल होने के लिए पहुंच थे। आलिया भट्ट को रणबीर कपूर के साथ देखा गया।

aalia

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर फोटोज की भी शेयर की है जिसमें वो अपने घर पर अपने पिता की फोटो के साथ खड़ी हुई नजर आईं। फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “लव यू ऑलवेस पापा। बता दें कि ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में किया गया था। जबकि उनका अस्थि विसर्जन मुंबई के बाणगंगा तालाब में किया गया था।