पंजाब से आप विधायक बलदेव सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

आम आदमी पार्टी (AAP) को आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) से पहले एक और झटका लगा है। पंजाब से विधायक बलदेव सिंह (Punjab AAP MLA Baldev Singh Resign) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बलदेव सिंह पंजाब के जैतो से विधायक हैं।

इससे पहले साल की शुरुआत में पंजाब से ही विधायक सुखपाल खैरा ने भी आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी छोड़ने के साथ खैरा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था

खैरा ने केजरीवाल को एक पत्र लिखकर कहा था कि पार्टी उस विचारधारा और सिद्धांतों से पूरी तरह से भटक गई है, जिस पर अन्ना हजारे आंदोलन के बाद इसका गठन हुआ था।

एच एस फुलका भी छोड़ चुके हैं पार्टी

पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता रहे और सिख विरोधी दंगे के वकील हरविंदर सिंह फुलका ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने जानकारी दी थी कि वे अपना इस्ताफी ‘आप’ चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सौंप चुके हैं।