CBSE 12th Result: नोएडा की मेघना टॉपर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  12वीं के नतीजे शनिवार को जारी कर दिए गए। इस बार भी परिणामों में लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉपर्स लिस्ट में नोएडा और गाजियाबाद के स्टूडेंट्स छाए हुए हैं। टॉप 10 में 5 स्टूडेंट्स नाोएडा और गाजियाबाद से हैं। नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने पूरे देश में टॉप किया है। वहीं, लड़कियों का पास प्रतिशत भी लड़कों की तुलना में 9.32 फीसदी अधिक है। टॉप थ्री में कुल 9 स्टूडेंट्स हैं और इसमें 6 लड़कियां हैं। क्षेत्रवार परिणामों के लिहाज से त्रिवेंद्रम रीजन (97.32) ने टॉप किया है, दूसरे स्थान पर चेन्नै (93.87) और तीसरे स्थान पर दिल्ली (89.0) है।

नोएडा की मेघना टॉपर, अनुष्का दूसरे स्थान पर
500 अंकों की परीक्षा में से टॉपर मेघना श्रीवास्तव को 499 अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर रहीं अनुष्का चंद्रा को भी 498 अंक मिले हैं। मानसी ने स्टेप बाय स्टेप सीनियर सेकेंड्री स्कूल ताज एक्सप्रेस गौतम बुद्ध नगर से पढ़ाई की है। दूसरे स्थान पर रहीं अनुष्का भी गाजियाबाद की हैं और उन्होंने वसुंधरा के एसएजे स्कूल से पढ़ाई की है। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 6 स्टूडेंट हैं।


तीसरे स्थान पर हैं 6 स्टूडेंट्स

तीसरे स्थान पर लुधियाना की आस्था बांबा, जयपुर की चाहत भारद्वाज, हरिद्वार की तनुजा कापरी, नोएडा की सुप्रिया कौशिक, गाजियाबाद के नकुल गुप्ता और क्षितिज आनंद के साथ मेरठ की अनन्या सिंह हैं। इन सभी 6 बच्चों को 497 अंक मिले हैं। टॉपर की लिस्ट में इस बार नोएडा और गाजियाबाद का दबदबा दिख रहा है। टॉप थ्री में 9 स्टूडेंट्स में से 5 स्टूडेंट नोएडा और गाजियाबाद के हैं।

ओवरऑल लड़कियों ने फिर मारी बाजी
2836 दिव्यांग छात्रों ने इस बार 12वीं की परीक्षा दी जिसमें 2482 छात्र पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.31 है और लड़कों का 78.99 फीसदी रहा। 2017 में पास बच्चों का कुल प्रतिशत 92.02 था जो इस बार बढ़कर 94.94 फीसदी रहा है। पास छात्रों में जवाहर नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालयों का प्रतिशत काफी अच्छा रहा है। नवोदय के 97.07 और केंद्रीय विद्यालयों में 97.78 फीसदी छात्र पास हुए हैं।