आंगनवाड़ी वर्कर व एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा की नई डेट घोषित

RSMSSB Agriculture Supervisor and Supervisor Anganwari Worker new Exam date 2018: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक (एग्रीकल्चर सुपरवाइजर) भर्ती परीक्षा 2018 और पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोटा) सीधी भर्ती परीक्षा 2018 की नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है।

गुर्जर आंदोलन के चलते जयपुर व कोटा में 10 फरवरी को आयोजित होने वाली कृषि पर्यवेक्षक (एग्रीकल्चर सुपरवाइजर) भर्ती परीक्षा 2018 को स्थगित कर दिया गया था। इसके अलावा आयोग ने 10 फरवरी को दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक अजमेर में होने वाली पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोटा) सीधी भर्ती परीक्षा 2018 को भी स्थगित कर दिया था।

नई तिथि

कृषि पर्यवेक्षक (एग्रीकल्चर सुपरवाइजर) भर्ती परीक्षा अब 3 मार्च सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी।

वहीं पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोटा) सीधी भर्ती परीक्षा 2018 अब 3 मार्च, 2019 को दोपहर ढाई बजे से साढ़े 5 बजे तक होगी।

इन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड 25 फरवरी तक rsmssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।