आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी मनोहर पर्रिकर की राष्ट्र सेवा : प्रधानमंत्री मोदी

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पर्रिकर आधुनिक गोवा के निर्माता थे, उनके फैसलों ने भारतीय रक्षा क्षमताओं को बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मनोहर पर्रिकर एक अद्वितीय नेता थे। वे एक सच्चे देशभक्त और असाधारण प्रशासक थे। वह सभी की प्रशंसा करते थे। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी। उनके निधन से गहरा दुख हुआ।’

प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, ‘वे अपने मिलनसार व्यक्तित्व और सादगी भरे स्वभाव की बदौलत राज्य के पसंदीदा नेता बने रहे। उनकी जन-समर्थक नीतियों ने गोवा को प्रगति की उल्लेखनीय ऊंचाइयों पर पहुंचाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षा मंत्री के तौर पर भारत उन्हें हमेशा याद रखेगा। इस दौरान उन्होंने कई अहम फैसले लिए। उनके फैसलों ने भारत की सुरक्षा क्षमता, देश के रक्षा उत्पादन को बढ़ावा दिया और पूर्व सैनिकों के जीवन को बेहतर बनाया।’