महेंद्र धौनी के नाम से रांची स्टेडियम में बनेगा पवेलियन

भारत को क्रिकेट में कई खिताब जिताने वाले भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी(MS Dhoni) के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। यह एक ऐसी उपलब्धि है जो हर खिलाड़ी पाना चाहता है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोशिएशन ने बताया कि भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र धौनी के नाम से जल्द ही रांची स्टेडियम में एक पवेलियन बनेगा।

ग्राउंड के अंदर एमएस धोनी पवेलियन का बोर्ड भी लगा दिया गया है। लेकिन साउथ जोन के इंट्रेंस पर अभी तक धोनी का नामकरण नहीं हो पाया है। जबकि शुक्रवार को ही नार्थ पवेलियन का नाम जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के नाम से कर दिया गया था।

एम एस धौनी से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दो पवेलियन का नाम गावस्कर और सचिन के नाम पर है। वहीं दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान के एक गेट का नाम सहवाग के नाम पर रखा गया है। जेएससीए ने धौनी को सम्मान देते हुए ये कदम उठाया है। भारतीय क्रिकेट में धौनी का जो योगदान है वो एतिहासिक है। धौनी ने भारत को टी-20 विश्व कप व वनडे विश्व कप का खिताब दिलाया है जो अपने आप में एतिहासिक है। धौनी झारखंड से हैं और यहां के क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भी वो काफी प्रयास करते रहते हैं।

रत को अपनी धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट सीरीज खेलनी है जिसके लिए धौनी भी पूरी तरह से तैयार हैं। धौनी को अगले विश्व कप के लिए भी भारतीय टीम के लिए काफी अहम माना जा रहा है। धौनी के अनुभव का फायदा पूरी टीम को मिलता है। कप्तान विराट समेत टीम के युवा खिलाड़ियों को भी उनसे मार्गदर्शन मिलता रहता है।