100 करोड़ क्लब में शामिल हुई अजय देवगन की फिल्म, बनाए ये 5 रिकॉर्ड

All out Dhamaal 100 crore club: अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म टोटल धमाल 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने ये रिकॉर्ड महज 9 दिनों में ही बना लिया है। इतना ही नहीं इस शानदार कलेक्शन के साथ ही फिल्म ने 5 रिकॉर्ड भी बनाए है। जो फिल्म के स्टार्स से भी जुड़े हुए हैं। इस बात की जानकारी खुद ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने एक हफ्ते में 30.95 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। लुका छुपी और सोनचिड़िया जैसी फिल्मों की रिलीज के बाद टोटल धमाल की स्क्रीन्स में कटौती हुई है लेकिन इसके बावजूद फिल्म धमाल मचा रही है।

1. माधुरी दीक्षित की पहली 100 करोड़ी फिल्म...

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली टोटल धमाल माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म होगी। ‘हम आपके हैं कौन!’ इनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने भारत में 72.47 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

2. 100 करोड़ क्लब में अजय देवगन की 9वीं फिल्म...

सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाली टोटल धमाल अजय देवगन की 9वीं फिल्म होगी। इस क्लब में शामिल होने वाली इनकी पहली फिल्म 2010 में आई गोलमाल-3 थी। साल 2017 में आई गोलमाल अगेन अजय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। गोलमाल अगेन ने भारत में 205.69 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

3. रितेश की 100 करोड़ी पांचवीं फिल्म...

वहीं, 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली यह रितेश देशमुख की पांचवीं फिल्म होगी। उम्मीद की जा रही है कि टोटल धमाल रितेश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी। अभी तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इनकी फिल्म हाउसफुल 3 है, जिसने घरेलू मार्केट में 109 करोड़ 14 लाख रुपए का कारोबार किया था।

4. अनिल और अरशद के नाम भी रिकॉर्ड…

टोटल धमाल 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली अनिल कपूर और अरशद वारसी की तीसरी फिल्म होगी। अनिल की रेस सीरीज वाली दो फिल्मों (रेस 2 और रेस 3) ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। घरेलू मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई रेस 3 (166.40 करोड़ रुपए) ने की है। वहीं अरशद की गोलमाल सीरीज वाली दो फिल्मों (गोलमाल 3 और गोलमाल अगेन) ने 100 करोड़ से ऊपर का आंकड़ा पार किया है।

5. 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली अजय की फिल्में….

जी हां, बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब में जितनी भी फिल्में हैं। उनमें सबसे ज्यादा फिल्में अजय देवगन के नाम है। इन फिल्मों के नाम आप यहां पढ़ सकते हैं। गोलमाल 3 (106.34 करोड़ रुपए), सिंघम (100.30 करोड़ रुपए) , बोल बच्चन (102.94 करोड़ रुपए), सन ऑफ सरदार (105.03 करोड़ रुपए), सिंघम रिटर्न्स (140.62 करोड़ रुपए), शिवाय (100.33 करोड़ रुपए) , गोलमाल अगेन (205.69 करोड़ रुपए) और रेड (103.07 करोड़ रुपए)