केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का अमेठी दौरा

स्वामीनाथ शुक्ल | hdnlive
अमेठी।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी(Smriti Irani) और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक(Brajesh Pathak) मंगलवार को अमेठी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री अलग-अलग सरकार और संगठन दोनों के कार्यों की ज़मीनी पड़ताल करेंगे।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अपर सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि अमेठी सांसद डीह ब्लाक में चौपाल करेंगी। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जनता से सीधे संवाद करेंगी। बाकी लखनऊ में एक बड़े समारोह की मुख्य अतिथि है।जबकि डिप्टी सीएम एक दलित के घर भोजन से लेकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोनों मंत्रियों के कार्यक्रम की सूचना पाने के बाद सरकारी दफ्तरों की फटी पुरानी फाइलों पर लाल कपड़े चढ़ने लगे है।उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 30 मई को राजकीय हेलीकॉप्टर से 9,55 बजे लखनऊ से अमेठी के लिए उड़ान भरेंगे। गौरीगंज के नवोदय विद्यालय में 10,30 बजे लैंड करेंगे। इसके बाद 10,40 बजे भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

भाजपा कार्यालय पर पचास मिनट की बैठक के बाद 11,35 बजे से जिला कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। कलेक्ट्रेट से निकल कर एक बजे अमेठी डाक-बंगले जाएंगे।1,30 बजे से विकास कार्यों की ज़मीनी पड़ताल करेंगे। अमेठी से निकल कर 4,30 बजे सुल्तानपुर में निरीक्षण,6 बजे भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक,6,30 बजे विकास कार्यों की समीक्षा के बाद डाक-बंगले में रात्रि विश्राम करेंगे।31 मई को सुल्तानपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद 10 बजे अकबरपुर जाएंगे। अकबरपुर से 4 बजे अयोध्या में प्रवेश करने के बाद बैठक शुरू होगी। बुधवार को अयोध्या डाक-बंगले में रात्रि विश्राम करेंगे।1 जून को 11 बजे बाराबंकी में बैठक के बाद लखनऊ लौट जाएंगे।ढाई दिन में पांच जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, जमीनी स्तर पर पड़ताल और संगठन को मजबूत करेंगे।

ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद पहली बार अमेठी आ रहें हैं। जिससे सरकारी दफ्तरों में पेंटिंग से लेकर फटी पुरानी फाइलों पर लाल कपड़े चढ़ाएं जा रहे हैं। संगठन के एक अधिकारी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री एक दलित के घर भोजन भी कर सकते हैं। लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर सूचना नहीं है।इस बीच सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण भी तय है। जिससे सरकारी अस्पतालों में रगाई पुताई के साथ खाली पड़े दवा के काउंटर और पैथालॉजी में सामान भरे जा रहे हैं।