स्मृति ईरानी के सांसद चुने जाने के बाद गौरीगंज में 27 साल बाद भाजपा की वापसी

स्वामीनाथ शुक्ल | hdnlive
अमेठी।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी(Smriti Irani) के संसदीय क्षेत्र अमेठी में नगर पालिका और नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह की एतिहासिक तैयारी पूरी हो चुकी है। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री के अपर सचिव विजय गुप्ता है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अपर सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को होना है। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है।

WhatsApp Image 2023 05 26 at 1.11.23 PM

विजय गुप्ता ने बताया कि गौरीगंज(Gauriganj) नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रश्मि सिंह का शपथ ग्रहण समारोह 11 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेठी के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव है। जबकि अमेठी नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह एक बजे होगा। दोनों कार्यक्रम के बाद आखिरी में मुसाफिरखाना नगर पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह तीन बजे है।अपर सचिव ने बताया कि तीनों कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेठी के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव है।गुप्ता ने बताया कि 27 बाद गौरीगंज में कमल खिला है। स्मृति ईरानी के सांसद चुने जाने के बाद नब्बे फीसदी सीटों पर भाजपा का कब्जा हो चुका है। जबकि सांसद बने केवल चार साल पूरे हुए हैं।

WhatsApp Image 2023 05 26 at 1.11.24 PM 1

भाजपा नेता ज्ञान सिंह ने कहा कि 27 साल बाद गौरीगंज में भाजपा की सत्ता वापस आई है। जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। रुद्र भान सिंह ने कहा कि अमेठी अब भाजपा का गढ़ बन चुका है। भाजपा को छोड़कर किसी भी दल के पास वोट नहीं है। मुन्ना सिंह मऊ ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा का विधायक बनेगा। शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला और सभी छोटे बड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।