खाली पेट गलती से भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, सेहत को होगा नुकसान

(hdnlive) आपकी सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में सुबह के नाश्ते का बहुत बड़ा हाथ होता है। लेकिन कई बार समय की कमी या खान-पान की गलत आदतों की वजह से लोग सुबह का नाश्ता या तो ज्यादातर स्किप कर देते हैं या फिर खाली पेट भूख शांत करने के लिए कुछ भी खा लेते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं तो सतर्क हो जाएं। आपकी छोटी सी गलती आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कई घंटों की फास्टिंग के बाद सुबह उठकर व्यक्ति को खाली पेट कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।

खाली पेट न करें इन चीजों का सेवन-

चाय-कॉफी-

अकसर लोग अपने दिन की शुरूआत करने के लिए चाय या कॉफी का सहारा लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो तुरंत अपनी इस आदत को बदल डालिए। खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन करने से पेट गैस की समस्या हो सकती है। सुबह चाय या कॉफी खाली पेट नहीं बल्कि बिस्किट, ब्रेड के साथ लें।

टमाटर-

टमाटर का सेवन खाली पेट करने से पेट में टैनिक ऐसिड की मात्रा बढ़ जाती है जो पेट या सीने में जलन की समस्या पैदा कर सकता है।

अमरूद-

अमरूद पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन अमरूद में मौजूद विटामिन सी की वजह से इसका खाली पेट सेवन पेट दर्द की समस्या पैदा कर सकता है।

दही-

अच्छी सेहत के लिए दही को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन सुबह खाली पेट दही का सेवन सेहत को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। दही का सेवन खाली पेट करने पर गट में हाइड्रोक्लोरिक ऐसिड का निर्माण होता है। जो पेट में मौजूद लैक्टिक ऐसिड को मार देता है जिससे ऐसिडिटी की समस्या हो जाती है।

सलाद-

सलाद को सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। सलाद के सेवन से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन सुबह खाली पेट सलाद खाने से बेचैनी और उल्टी की समस्या होने के साथ गैस और हार्टबर्न की समस्या भी हो सकती । ऐसा इसलिए, सलाद में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट पर जोर बढ़ जाता है।

डॉक्टरों की मानें तो व्यक्ति को सुबह खाली पेट खट्टी चीजों का सेवन करने से भी परहेज करना चाहिए। खाली पेट खट्टी चीजों का सेवन करने से व्यक्ति को पाचन और कब्ज की समस्या हो सकती है।

Disclaimer-इस आलेख में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।