Lunar eclipse : वैशाख पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण

(hdnlive) कल यानी 26 मई , 2021 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लग रहा है। वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। वैशाख पूर्णिमा के दिन लगने वाला यह चंद्र ग्रहण संपूर्ण भारत में नहीं दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण उपछाया की तरह दिखाई देगा, जिस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सिर्फ पूर्ण चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य होता। चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल…

मेष राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मन को शांत रखना होगा।

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कार्यों में सफलता मिल सकती है।

वाहन ध्यान से चलाएं।

वृष राशि

धन-लाभ हो सकता है, लेकिन सोच-समझकर ही धन खर्च करें।

पत्नी के साथ समय व्यतीत करें नहीं तो दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वाद-विवाद से दूर रहें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को वाद-विवाद से दूर रहना होगा।

शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।

मन को शांत रखने का प्रयास करें। मन को शांत रखने के लिए आप ध्यान कर सकते हैं।

कर्क राशि

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें।

कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

लाभ होने के योग बन रहे हैं।

वाहन संभलकर चलाएं।

सिंह राशि

धन-खर्च सोच-समझकर करें।

इस समय धन हानि हो सकती है।

परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करें।

कार्यों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं।

मन को शांत रखें।

कन्या राशि

नौकरी और व्यापार में लाभ होने के योग।

भाग्योदय हो सकता है।

धन-लाभ होने के संकेत।

किसी भी कार्य को करने से पहले सोच-विचार कर लें।

इस समय धैर्य से काम लें।

तुला राशि

धन-खर्च सोच-समझकर ही करें। इस समय धन हानि हो सकती है।

इस समय लेन-देन न करें।

प्रेम जीवन के लिए समय काफी अच्छा है।

पत्नी के साथ समय व्यतीत करें।

अपने और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि

वाद-विवाद करने से बचना होगा।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

धन के अधिक खर्च से बचना होगा।

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

मन को शांत रखें।

धनु राशि

स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

किसी भी बात को बोलने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।

धन-हानि हो सकती है।

किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।

मकर राशि

धन-लाभ हो सकता है।

दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

प्रेमी के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करें।

कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

प्रेम जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

इस समय सफलता प्राप्त करने लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

इस समय वाहन न चलाएं।

मीन राशि

परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेश ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वाद-विवाद से दूर रहें।

कार्यो में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।