Population of Worldwide : भारत होगा चीन से जनसंख्या में आगे , दुनिया की आबादी 8 अरब

नई दिल्ली (hdnlive): 15 नवंबर यानी मंगलवार को दुनिया की जनसंख्या अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। UN की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की जनसंख्या (Total population of world) आठ अरब के पार हो गई है। हालांकि यह आबादी अब दोगुनी नहीं होगी।
2030 तक कुल आबादी 850 करोड़, 2050 तक 970 करोड़ और 2100 तक 1040 करोड़ होने की संभावना है।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (unfpa) ने twitted किया, ‘8अरब उम्मीदें। 8 अरब सपने। 8 अरब संभावनाएं। हमारा ग्रह अब 8 अरब लोगों का घर है।’ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस (Antonio Guterres)ने कहा कि जब तक हम दुनिया के अमीरों और वंचितों के बीच की खाई को नहीं पाटते हैं, हम तनाव और अविश्वास, संकट और संघर्ष से भरी 8 अरब की मजबूत दुनिया के लिए खुद को स्थापित कर रहे हैं।

भारत चीन से आगे निकलेगा 2023 तक

भारत को 2023 में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकलने का अनुमान है। जनसंख्या संभावना रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की 1.426 बिलियन की तुलना में 2022 में भारत की जनसंख्या 1.412 बिलियन है। 2050 में भारत की आबादी 1.668 अरब होने का अनुमान है, जो सदी के मध्य तक चीन की 1.317 अरब लोगों से काफी आगे है।

10 अरब होगी आबादी

संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर की आबादी 8 अरब तक पहुंचने को एक मील का पत्थर बताया है। यह देखते हुए कि मानव जनसंख्या 1800 शताब्दी में 1 अरब से कम थी और 1 से 2 अरब तक बढ़ने में 100 से अधिक वर्षों का समय लगा। तुलना करें तो पिछली शताब्दी में दुनिया की आबादी में वृद्धि काफी तेज रही है और विकास की गति धीरे रही। इसके बावजूद संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के मुताबिक, वैश्विक जनसंख्या 2037 के आसपास 9 अरब और 2058 के आसपास 10 अरब से अधिक होने का अनुमान है।

इसके साथ ही यूएन की रिपोर्ट में मानव की औसत आयु (Normal Age) को लेकर दावा किया गया है। वर्तमान में औसत आयु 72.8 वर्ष हो चुकी है, जो 1990 के मुकाबले 2019 तक 9 साल बढ़ी है। इसके साथ ही 2050 तक एक मनुष्य की औसतन आयु 77.2 वर्ष तक पहुंचने का अनुमान भी लगाया गया है।