Rashtravadi Janata Party गरीबों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए देशभर में आंदोलन करेगी-अनिल भारती

नई दिल्ली (hdnlive) : राष्ट्रवादी जनता पार्टी (Rashtravadi Janata Party) का राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन राजा राममोहन राय मेमोरियल हॉल आईटीओ (ITO) दिल्ली में रविवार को संपन्न हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल भारती (Anil Bharti) की अध्यक्षता में देशभर से सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ताओ ने सम्मेलन में भाग लिया।

पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाएगा
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारती ने कहा कि पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के दूरदर्शी विचारों को साकार करने एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण मूल्यों एवं सिद्धान्तों को स्थापित करने के लिए कटिबद्ध है। पार्टी देश की जनता को सामाजिक न्याय दिलाने के लिये आंदोलन शुरू करेगी।

200 सीटों पर पार्टी उम्मीदवार उतारेंगी
उन्होने घोषणा की कि अगामी लोकसभा चुनाव में 200 सीटों पर पार्टी उम्मीदवार उतारेंगी। पार्टी की प्रचार घर घर जाकर करना है। पार्टी पूरे देश में निःशुल्क शिक्षा,चिकित्सा,शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का काम करेगी।पूरे देश में शराब बंदी,भ्रष्टाचार और जातपात से मुक्ति के लिये कार्य करेगी । महगाई हटाने, आर्थिक समानता लाने एवं धर्मनिरपेक्ष देश बनाने का काम करेगी। पार्टी एक वोट और एक सो रुपये का नोट जनता से मांगेगी। जरूरत पड़ी तो समान विचारधारा वाली पार्टी से गठबंधन करेंगे। कार्यकर्ताओं को तन मन धन से तैयार रहने का आह्वान किया।
सम्मेलन को पार्टी के उपाध्यक्ष देवनारायण ठाकुर, प्रधान महासचिव शरत किशोर पांडा, महासचिव सर्वश्री इंजी बिनोद महतो,शाजी जेकब,आर एस भोला पोद्दार,फ़िरोज़ आलम,पूनम सैनी,रमेश गोयल,कन्हैया लाल अग्रवाल,राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद मतीन , डॉ राजकिशोर साह,नौशाद आलम, बिजेंद्र पोद्दार,अखिलेश यादव, अनिल ठाकुर,राष्ट्रीय प्रचारक मलिन सरकार बिहार प्रदेश अध्यक्ष बिनोद यादव मजदूर मोर्चा अध्यक्ष संतोष सहनी,युवा अध्यक्ष बम्पल भटेजा,एस सी एस टी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय मेहरोलिया,पश्चिम बंगाल के प्रभारी मो सदाककस , गुजरात प्रदेश अध्यक्ष मनोज बरोट,उत्तरप्रदेश अध्यक्ष डॉ अवध नारायण वर्मा, महासचिव संतोष राय,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष इंदुभूषण यादव,उपाध्यक्ष जुगलकिशोर पोद्दार महासचिव नुरुद्दीन,राजकुमार पोद्दार इरशाद आलम,नवी हसन,शैयद अकबर,शशिकांत सुमन,कल्याण मिश्रा आदि ने भी सम्बोधित किया।