UP Election : गौरीगंज में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में लौटी

स्वामीनाथ शुक्ल | hdnlive
अमेठी। UP Election :
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस का गढ़ तोड़ने के बाद सपा के गढ़ में कब्जा जमा लिया है। जिससे गौरीगंज में सपा कांग्रेस और बसपा तीनों साफ हो गई है। गौरीगंज में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में लौटी हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हराने के बाद सपा का गढ़ तोड़ने में जुटी थी। सपा विधायक राकेश सिंह के कब्जे वाली जिला पंचायत और नगर पालिका दोनों भाजपा के कब्जे में आ चुकी है। भाजपा के कब्जे वाली नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में अपार भीड़ थी।

WhatsApp Image 2023 05 27 at 4.18.46 PM

भीड़ होने का कारण 27 साल बाद भाजपा सत्ता में वापस लौटी हैं। जिससे भीड़ बिना बुलाए शपथ ग्रहण समारोह में खड़ी थी। भीड़ इस कदर बढ़ गई थी कि पूर्व विधायकों तक को बैठने के लिए कुर्सियां नहीं थी। बड़े बड़े पदाधिकारी खड़े होकर शपथ ग्रहण देख रहे थे। लेकिन हटने को तैयार नहीं थे। गौरीगंज के शपथ ग्रहण समारोह में प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अपर सचिव विजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला, ज्ञान सिंह,रुद्र भान सिंह, अवधेश सिंह, मुन्ना सिंह मऊ आदि मौजूद थे। अमेठी नगर पंचायत में अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव,अपर सचिव विजय गुप्ता और राजेश मसाला मुख्य थे। मुसाफिरखाना नगर पंचायत में गिरीश चंद्र यादव, विजय गुप्ता, राजेश मसाला आदि मौजूद थे।