UPSC रिजल्ट 2019, जयपुर के कनिष्क कटारिया ने किया टॉप

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2018 का परिणाम घोषित कर दिया है. कनिष्क कटारिया इस बार के टॉपर हैं. आईआईटी बॉम्बे से बी.टेक में स्नातक कनिष्क कटारिया ने सिविल सेवा की अंतिम परीक्षा में टॉप किया है. कटारिया जो एससी श्रेणी के हैं और जयपुर के रहने वाले हैं. कनिष्ट ने यूपीएससी परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में गणित विषय को चुना था.

उम्मीदवार अपना रिजल्ट www.upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. शीर्ष 25 उम्मीदवारों में से 15 पुरुष और 10 महिलाएं हैं.

संघ लोकसेवा आयोग ने बुधवार शाम परिणाम घोषित किया. सृष्टि जयंत देशमुख ने लड़कियों की श्रेणी में टॉप किया है. सृष्टि ने यूपीएससी में पांचवीं रैंक हासिल की है.

फाइनल मेरिट सितंबर-अक्टूबर, 2018 में आयोजित मुख्य परीक्षा और फरवरी-मार्च, 2019 में आयोजित इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर जारी की गई है. इस बार की परीक्षा में  कुल 759 उम्मीदवारों का चयन किया गया है है. इनमें जनरल कैटेगरी के 361, ओबीसी के 209, एससी के 128 और एसटी के 61 उम्मीदवार शामिल हैं.

रैंक            उम्मीदवार
1           कनिष्क कटारिया
2            अक्षत जैन
3          जुनैद अहमद
4          श्रवण कुमात
5           सृष्टि जयंत देशमुख
6             शुभम गुप्ता
7           कर्नाटी वरुण रेड्डी
8             वैशाली सिंह
9            गुंजन द्विवेदी
10           तन्मय वशिष्ठ शर्मा