Punjab Assembly Election 2022: कांग्रेस ने 86 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

Hdnlive|Punjab Assembly Election 2022: कांग्रेस(congress punjab elelction) ने पंजाब में 86 उम्मीदवारों (Punjab Election Congress Candidates First List) के नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब (एससी) से चुनाव लड़ेंगे। जबकि प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू(Navjot Singh Sidhu) अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे। प्रताप सिंह बाजवा कादियां से और सिंगर सिद्धू मूसेवाला मानसा से चुनाव लड़ेंगे। और मोगा से सोनू सूद (sonu sood’s sister)की बहन को कांग्रेस का टिकट मिला है। सांसद प्रताप सिंह बाजवा कादियां से और सिंगर सिद्धू मूसेवाला मानसा से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को डेरा बाबा नानक से टिकट दिया, जबकि पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को अमृतसर सेंट्रल से उतारा गया है।

punjab candidates name 1

कांग्रेस ने पंजाब विधान सभा चुनाव के लिए सुजानपुर से नरेश पुरी, पठानकोट से अमित विज, गुरदासपुर से बरिंदरजीत सिंह, श्रीहरगोविंदपुर से मनदीप सिंह, डेरा बाबा नानक से सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजा सांसी से सुखविंदर सिंह सरकारिया और अमृतसर उत्तरी से सुनील को टिकट दिया है।
अमृतसर वेस्ट से राजकुमार, अमृतसर सेंट्रल से ओमप्रकाश सोनी, अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू, अमृतसर साउथ से इंदरबीर सिंह बोलारिया, तरन तारन से डॉक्टर धर्मवीर अग्निहोत्री, कपूरथला से राणा गुरजीत सिंह और सुल्तानपुर लोधी से नवतेज सिंह चीमा कांग्रेस के उम्मीवार होंगे।

punjab candidates name 2
punjab candidates name 3

शाहकोट से हरदेव सिंह, करतारपुर से चौधरी सुरिंदर सिंह, जालंधर वेस्ट से सुशील कुमार रिंकू, जालंधर सेंट्रल से राजिंदर बेरी, जालंधर नॉर्थ से अवतार सिंह जूनियर, जालंधर कैंट से परगट सिंह, आदमपुर से सुखविंदर सिंह कोटली, होशियारपुर से सुंदर अरोड़ा, आनंदपुर साहिब से कंवरपाल सिंह, रूप नगर से बरिंदर सिंह ढिल्लो, चमकौर साहिब से चरणजीत सिंह चन्नी और एसएएस नगर से बलबीर सिंह सिद्धू कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।

14 फरवरी को मतदान, 10 मार्च को नतीजे
पंजाब में 14 फरवरी को मतदान होगा। जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला था। पार्टी को 77 सीटों पर जीत मिली थी। 20 सीट जीतकर आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी। वहीं, शिरोमणि अकाली दल को सिर्फ 15 और बीजेपी को तीन सीट पर जीत मिली थी। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं।