(hdnlive) गोपालगंज जिले के नगर थाने में एक गांव में जामुन तोड़ने गई छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित प्रियांशु कुमार बताया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि बच्ची पड़ोस में जामुन तोड़ने के लिए गई थी। इस दौरान आरोपित युवक वहां पहुंच कर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन महिला थाने में पहुंचे। फिर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।