भोपाल (hdnlive)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों को महिला दिवस की बधाई दी।
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिर्फ महिला पुलिस अधिकारियों और निरीक्षकों को मुख्यमंत्री सुरक्षा के लिए दायित्व दिया गया।
श्री चौहान आज दिन की शुरुआत महिलाओं से चाय पर चर्चा करके की।
निवास से सुबह नेहरू नगर जाने के लिए रवाना होते समय उन्होंने वाहन में बैठते ही महिला सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों को महिला दिवस की बधाई दी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री चौहान ने महिला सुरक्षाकर्मियों और महिला अधिकारियों के साथ कार द्वारा रवाना होकर नेहरू नगर चौराहे पर महिला सफाई कामगारों के साथ चर्चा की।
श्री चौहान ने कहा कि महिलाएं झाड़ू लगाने से लेकर अंतरिक्ष तक जा रही हैं।
आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष है।
महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी मुख्यमंत्री ने महिला सफाई कामगारों को दी।
मुख्यमंत्री ने महिला सफाई कर्मियों के कार्य को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आप लोग शहर को साफ स्वच्छ रखती हैं।
मुख्यमंत्री ने उनके साथ उनके स्वच्छता कार्य में भी झाड़ू लगाकर हाथ बढ़ाया।
महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
महिला सशक्तिकरण के पहलुओं पर बातचीत की उनकी कठिनाइयों की जानकारी भी प्राप्त की।
श्री चौहान ने महिला सफाई कर्मियों के साथ उनके स्वच्छता कार्य में भी झाड़ू लगाकर हाथ बंटाया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं ने ही पुरुष को जन्म देने से लेकर उनके जीवन को आसान बनाने की जिम्मेदारी निभाई है।
महिलाएं सभी कार्य कर सकती हैं कोई कार्य असंभव नहीं है।
झाड़ू लगाने से लेकर अंतरिक्ष जाने तक सभी सभी कार्य महिलाएं करती हैं।
मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मी जैसी योजनाएं लागू की हैं।
पंचायत राज संस्थाओं और नगरीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रबंध किया गया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जन प्रतिनिधि के तौर पर 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई।
सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं का प्रतिशत निरंतर बढ़ रहा है।
महिलाओं की सुविधाओं और सम्मान के लिए सरकार निरंतर कार्य करेगी।
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिर्फ महिला पुलिस अधिकारियों और निरीक्षकों को मुख्यमंत्री सुरक्षा के लिए दायित्व दिया गया।
जिन महिला अधिकारी और उपनिरीक्षक ने आज दायित्व निभाया उनमें डीएसपी बिट्टू शर्मा, उप निरीक्षक भावना शर्मा, टी आई योगिता सातनकर, रेनु मुराब, उपनिरीक्षक निशा अहिरवार, कंचन राजपूत, रिचा त्रिपाठी मेघा गोहिया, मोनिका, रूपा मिश्रा ,अर्चना तिवारी, शैली थामस सोनम शर्मा गायत्री सिंह शामिल रहीं।