उत्तर प्रदेश में 80 सीटों का लक्ष्य – ब्रजेश पाठक

स्वामीनाथ शुक्ल | hdnlive
अमेठी।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक(Brajesh Pathak) आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए रोजाना दो से तीन जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हैं। मोदी के नौ साल और योगी के छह सालों के कार्यों का बखान के साथ विकास योजनाओं की पड़ताल करते हैं।हर जिले में अस्पतालों का निरीक्षण, संगठन और सरकार के कार्यों की समीक्षा बैठक आदि करते हैं। इसमें प्रमुख रूप से निर्माणाधीन इमारत, सरोवर, गौशाला, पेयजल योजना, बिजली आपूर्ति, निशुल्क सरकारी अनाज, गैंहू क्रय केंद्र, सड़कों की स्थिति आदि योजनाओं का निरीक्षण करते हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 80 सीटों का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए घर घर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल पूरे होने पर भाजपा 2024 की एतिहासिक जीत के लिए घर घर जाकर मोदी और योगी के कार्यों का बखान करेंगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बुधवार को सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर और अयोध्या में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में थे। इसके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को चुस्त-दुरुस्त करने में जुटे हैं। पाठक सुल्तानपुर में जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण को देखने गए थे।

अंबेडकर नगर में भी विकास कार्यों की समीक्षा बैठक और जमीनी हकीकत परखी थी। अयोध्या में ग्राम पंचायत सचिवालय, सरोवर, सरकारी अस्पताल आदि दर्जनों योजनाओं की पड़ताल की। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक दिन में दो-तीन जिले में समीक्षा बैठक के साथ ताबड़तोड़ अस्पतालों की छापेमारी करने में जुटे हैं। जिससे आम इंसान को बेहतर तरीके से इलाज मुहैया हो सकें। इसके लिए छापेमारी अभियान चला रखा है।