सुभासपा के ओपी राजभर भाजपा के साथ- ब्रजेश पाठक

स्वामीनाथ शुक्ल | hdnlive,
अमेठी।
आने वाले लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा और सुभासपा की दोस्ती गठबंधन में बदलने वाली है। इसके लिए ब्रजेश पाठक(Brajesh Pathak) और ओपी राजभर दोस्त बन चुके हैं। जिससे उत्तर प्रदेश में सपा को नुकसान और भाजपा को वोट बैंक का फायदा होगा। योगी सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दोनों दलों के गठबंधन होने के संकेत दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सुभासपा के ओपी राजभर भाजपा के साथ हैं। राजभर हमारे मित्र हैं।वे कही भी रहे। लेकिन वक्त पर भाजपा के साथ रहते हैं।ओपी राजभर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा(BJP) के साथ गठबंधन में थे। गठबंधन के चुनाव में सुभासपा के चार विधायक जीते थे। जिससे योगी आदित्यनाथ की सरकार में राजभर कैबिनेट मंत्री थे। लेकिन राजभर बीच में भाजपा से तालमेल ख़राब होने के डेढ़ साल बाद मंत्री पद छोड़ दिए थे। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ें थे। सपा गठबंधन के साथ ओपी राजभर के 6 विधायक जीते हैं। लेकिन सपा से तालमेल ख़राब होने के बाद भाजपा के नज़दीक हो गए हैं। दो दिन पहले विधान परिषद के चुनाव में ओपी राजभर खुलेआम भाजपा को वोट दिए हैं। जिससे लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा और सुभासपा का गठबंधन बिल्कुल तय माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2023 05 30 at 10.22.25 PM

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को अमेठी में थे। उन्होंने कहा कि अमेठी एक हाई प्रोफाइल सीट है।इस सीट पर दुनिया भर की नजरें होती है। जिससे अमेठी की खबरें दिल्ली के साथ दुनिया में पढ़ी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल पूरे हो चुके हैं। इनके कार्यकाल में भारत का नाम दुनिया की पहली सूची में है। जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का दुनिया भर में डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश भ्रमण पर गए थे। दुनिया ने देखा कि वहां के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चरण स्पर्श किए थे। चरण स्पर्श की फोटो किसी से छिपी नहीं है।

WhatsApp Image 2023 05 30 at 10.22.24 PM 1

आगे कहा कि अमेठी की सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी है।वे अमेठी के लिए दिन-रात बराबर मेहनत करती है। जिससे आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की एतिहासिक जीत होनी चाहिए। अमेठी के विकास के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है। गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चल रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ोतरी हो रही है। पहले 13 मेडिकल कॉलेज थे।अब हर जिले में मेडिकल कालेज है। जहां नहीं है वहां निर्माण हो रहा है।मेडिकल कॉलेज के साथ अब हर जिले में नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे।

WhatsApp Image 2023 05 30 at 10.22.24 PM

पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को बहुत शक्तिशाली बना दिए है।कोरोना काल में भारत ने सभी देशों की मदद की थी। भारत की वैक्सीन 135 देशों को भेजी गई थी।भारत को किसी भी देश से मदद की जरूरत नहीं है। डिप्टी सीएम विकास कार्यों की भी जमीनी हकीकत परखी थी। निरीक्षण अभियान में जिला चिकित्सालय गौरीगंज, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक अस्पताल बेनीपुर, गेहूं क्रय केंद्र गौरीगंज, गौशाला रायपुर फुलवारी के साथ एक दलित परिवार के यहां भोजन की व्यवस्था थी। लेकिन मंगलवार व्रत होने के कारण भोजन करने के बजाय केले खाएं थे। पाठक अमेठी के बाद सुल्तानपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद सुल्तानपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार को अकबरपुर जाएंगे। लेकिन शाम को अयोध्या में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिससे रात्रि विश्राम अयोध्या में करेंगे। गुरुवार को अयोध्या से निकल कर बाराबंकी में बैठक के बाद लखनऊ लौट जाएंगे।