बॉलीवुड सितारों ने ऐसे मनाया न्यू ईयर

प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान इन दिनों स्विट्जरलैंड में हैं। बॉलीवुड की ये दोनों हसीनाएं अपने-अपने हसबैंड के साथ स्विट्जरलैंड के अलग-अलग शहरों में नए साल का स्वागत कर रही हैं। दोनों के सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने किस करते हुए नए साल का स्वागत किया। ये शादी के बाद दोनों का पहला न्यू ईयर था। जहां निक जोनस के भाई जो जोनस और उनकी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर भी उनके साथ हैं।

वहीं करीना कपूर और सैफ अली खान बेटे तैमूर के साथ नए साल का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर दोनों रॉयल लुक में नजर आए। जहां करीना ब्लू ड्रेस में सेक्सी लग रही थीं। वहीं सैफ व्हाइट सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे।

इनके अलावा एक और फेमस सेलेब कपल यानी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी सिडनी में धूमधाम से नए साल का वेलकम करते दिखे। दोनों की फोटोज काफी वायरल हुईं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। जहां ऋषि कपूर अपना इलाज करवा रहे हैं। नए साल के मौके पर इन सभी ने एक साथ सेलिब्रेशन किया। इस सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिनमें आलिया और कपूर फैमिली की केमिस्ट्री देखने लायक है। सभी इन तस्वीरों मे बेहद खुश नजर आ रहे हैं।