किशोरी लाल शर्मा को नौकर कहने पर भड़की कांग्रेस

स्वामीनाथ शुक्ल / Hdnlive

अमेठी। Smriti Irani vs Kishori Lal sharma स्मृति ईरानी की तरफ से किशोरी लाल शर्मा को गांधी परिवार का नौकर कहा गया है। जिससे अमेठी में कांग्रेस भड़क गई है। नौकर के जबाव में कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने कहा कि 1983 में यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनकर अमेठी आए थे। तब उनकी उम्र केवल 22 साल थी। अब 62 साल के हैं। अमेठी में दो पीढ़ियों के बीच परिवारिक रिश्ते है। 40 साल से अमेठी में है। पुत्र पिता बन चुके हैं,और पिता दादा बन चुके हैं।

स्मृति ईरानी से बड़ी हैसियत रखते थे

शर्मा ने कहा कि वे शुद्ध रूप से राजनीतिक है। कांग्रेस से कभी पगार नहीं लिए हैं। जब वे अमेठी आए थे तो स्मृति ईरानी से बड़ी हैसियत रखते थे। उन्होंने कहा कि अमेठी में स्मृति ईरानी को हराकर वापस गुजरात भेज देंगे। अभी बड़ी बात लग रही है। लेकिन अमेठी की जनता उनको हराने के लिए निकल पड़ी है। एक सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए 14 दिन का समय बहुत है। कांग्रेस के पास मजबूत टीम है। राहुल गांधी के अमेठी रायबरेली को दिल की धड़कन कहने से कार्यकर्ता सड़क पर निकल पड़े हैं। जिससे 14 दिन चौदह साल के बराबर है। किशोरी लाल शर्मा रविवार को अमेठी,भादर,भेटुआ और संग्रामपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किए।

चुनाव जीत कर कांग्रेस का सम्मान वापस करेंगे

03kishori lal sharma

अमेठी की सभा में शर्मा ने कहा कि वे गांधी परिवार के सिपाही है। वफादार सिपाही जंग जीतने के लिए भेजे जाते हैं। गांधी परिवार देश की धरोहर है। राजीव गांधी की सेवा से बड़ा मेरे लिए राजनीतिक पद नहीं था। गांधी परिवार की खड़ाऊ रखकर राजनीति करुंगा। चुनाव जीत कर कांग्रेस का सम्मान वापस करेंगे। इस बीच अमृत कुंड पर विराजमान सिद्धपीठ कालिकन धाम मंदिर में पूजा अर्चना की। कांग्रेस की बैठक में सपा और आप पार्टी के कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि अमेठी में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, आप पार्टी के संजय सिंह आदि चुनाव प्रचार में आएंगे। इस मौके पर रोहित सिंह, राजेश श्रीवास्तव, आशीष शुक्ल,दीपक सिंह, धमेंद्र शुक्ल, ओमप्रकाश दुबे, भवानी तिवारी आदि मौजूद थे।

योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की खबर

उधर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तीन महीने से दिन-रात बराबर चुनाव प्रचार में जुटी है। इनके चुनाव प्रचार में सोमवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गोसाईं गंज और शाहगढ़ में सभा को संबोधित करेंगे। स्मृति ईरानी के चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की खबर है। भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी की तरफ से पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने कहा कि अबकी बार छह लाख के पार का नारा सच होने जा रहा है।