ELECTION 2024 : प्रियंका गांधी के अमेठी पहुंचने से पहले कांग्रेस की दर्जन भर गाड़ियों में तोड़फोड़


स्वामीनाथ शुक्ल / Hdnlive
अमेठी। प्रियंका गांधी छह मई से 18 मई तक अमेठी रायबरेली की चुनावी कमान खुद संभालेंगी। इसके लिए रायबरेली के भुएमऊ में अमेठी रायबरेली के लिए अलग-अलग वार रूम बनाया गया है। प्रियंका गांधी के अमेठी रायबरेली में चुनाव प्रचार की पूरी तैयारी हो चुकी है। इस बीच रविवार की देर रात गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी दर्जन-भर गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। इसमें एक युवक के घायल होने की खबर है। कांग्रेस ने तोड़फोड़ की तहरीर गौरीगंज थाने में दी है। बाकी चुनाव आयोग से शिकायत की फाइल तैयार हो चुकी है।

BJP हार की डर से बौखला गई है

कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व सोमवार को चुनाव आयोग से मिलकर शिकायत दर्ज कराएगा। तोड़फोड़ पर अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने कहा कि भाजपा हार की डर से बौखला गई है। जिससे मारपीट और तोड़फोड़ पर जुटी हैं। लेकिन इससे कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने पहले भी कांग्रेस कार्यालय में घुस कर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर चुके हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी दर्जन-भर गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले भाजपा के लोग थे। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से भाजपा बौखला गई है। जिससे शांति पूर्वक चुनाव नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस के सामने गाड़ियों की तोड़फोड़ हो रही थी। पुलिस तमाशबीन बनी हुई थी। इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी।

पुलिस मूकदर्शक बनी रही और भाजपाई गुंडागर्दी करते रहे

कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया और कहा अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों की तोड़फोड़ की गई है। पुलिस मूकदर्शक बनी रही और भाजपाई गुंडागर्दी करते रहे। उन्होंने आगे कहा हवा का रुख बदल गया है गाडियां तोड़ने से बात नहीं भाजपाइयों। यूथ कांग्रेस के नेता श्रीनिवास बीबी ने कहा अमेठी में देर रात जो कुछ हुआ वो न तो पहले कभी किसी ने देखा और न ही कभी सुना,हार के डर से क्या वो मोहतरमा इतना बौखला गई है कि बात अब गुंडागर्दी पर आ चुकी है। उससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण पूरी घटना में यूपी पुलिस की संलिप्तता है,जो भाजपाई गुंडों के सामने मूकदर्शक बनकर संरक्षण देती रही।

प्रियंका गांधी के पास अमेठी रायबरेली की चुनावी कमान है

अमेठी गांधी परिवार का गंढ है। इस गंढ से गांधी परिवार के सबसे ज्यादा भरोसेमंद केएल शर्मा चुनाव लड रहे हैं। लेकिन चुनाव गांधी परिवार का हैं। जिससे प्रियंका गांधी के पास अमेठी रायबरेली की चुनावी कमान है। दोनों सीटों की चुनावी कमान संभालने के लिए प्रियंका गांधी खुद चुनावी मैदान में नहीं उतरी है। यह बात नामांकन के दिन प्रियंका गांधी ने खुद कहा था। फिर हाल अमेठी में कांग्रेस भाजपा आमने-सामने हो गई है। स्मृति ईरानी भी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। लेकिन हार-जीत का फैसला जनता तय करती है। भाजपा कांग्रेस की लड़ाई में वोटर बिल्कुल साइलेंट हो गया है।