राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की साख से जुड़ा है अमेठी का निकाय चुनाव

hdnlive | स्वामीनाथ शुक्ल
अमेठी,28 अप्रैल।
अमेठी के निकाय चुनाव (Amethi nikay chunav) में लक्ष्मी पत्नी महेश सोनी भाजपा (BJP)के बागी उम्मीदवार हैं। जिससे अमेठी नगर पंचायत में भाजपा की सीट पचड़े में फस गई है। इस सीट पर भाजपा की मजबूत टीम लक्ष्मी सोनी के साथ है। बाकी खेमे की टीम भाजपा उम्मीदवार के साथ है। जिससे अमेठी में भाजपा की गुटबाजी सड़क पर है। अमेठी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 9 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। अमेठी 15 साल से राजेश मसाला के कब्जे में थी। भाजपा उम्मीदवार और भाजपा की बागी उम्मीदवार दोनों के पति राजेश मसाला के बेहद करीबी थे।टिकट को लेकर दोनों करीबी आमने-सामने हो गए हैं। लेकिन राजेश भाजपा के साथ है। इसके लिए वे रविवार से चुनाव प्रचार पर निकलने वाले हैं। भाजपा की गुटबाजी में अमेठी के राजा डाक्टर संजय सिंह विधानसभा का चुनाव हार चुके हैं। जबकि वे चार बार सांसद और दो बार विधायक के साथ केंद्रीय मंत्री तक बन चुके हैं। लेकिन अमेठी विधानसभा चुनाव हार गए थे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी(smriti irani) को भी अमेठी विधानसभा में कम वोट पड़े थे। जबकि उस समय अमेठी में भाजपा की विधायक थी।

अमेठी जनपद में दो नगर पालिका गौरीगंज,जायस और दो नगर पंचायत अमेठी, मुसाफिरखाना है। अमेठी, मुसाफिरखाना और जायस भाजपा के कब्जे में थी। लेकिन गौरीगंज सपा विधायक राकेश सिंह के कब्जे में थी। जिससे भाजपा अमेठी, मुसाफिरखाना,जायस में वापसी और गौरीगंज में कब्जे के लिए जुटी है। इसीलिए गौरीगंज में रश्मि सिंह पत्नी दीपक सिंह को भाजपा उम्मीदवार बना रखा है। भाजपा के सर्वे में रश्मि सिंह पत्नी दीपक सिंह सबसे ज्यादा मजबूत उम्मीदवार हैं।संघ के ज्ञान सिंह ने कहा कि रश्मि के समर्थन में गुटबाजी नहीं है। जिससे भाजपा के बागी भी पर्चे उठा लिए है। मुसाफिरखाना के अध्यक्ष भाजपा उम्मीदवार बने हैं। लेकिन वे खुद भाजपा की उम्मीदवारी से खुश नहीं है।उनका कहना है कि वे निर्दल चुनाव लडना चाहते थे। लेकिन भाजपा जबरन टिकट थमा दिया है। अमेठी के निकाय चुनाव में राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की साख जुड़ी है।2024 में लोकसभा चुनाव होना है। जिससे निकाय चुनाव सेमीफाइनल माना जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सभी सीटों पर पैनी नजर है। बाकी इनके अपर सचिव विजय गुप्ता चुनावी कमान संभाल रखा है।

जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ल और विधायक पुत्र अनिल मिश्र ने कहा कि सभी सीटों पर केंद्रीय मंत्री की सीधी नजर है। बाकी स्मृति ईरानी चुनाव प्रचार में आने वाली है। कांग्रेस की चुनावी कमान संगठन के पास है। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के खिलाफ अपने ही कार्यकर्ता से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी का मुकदमा तक दर्ज हो चुका है। मारपीट के मामले में इनके साथ यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित कई लोग आरोपी बनाए गए हैं।

बसपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन में तबज्जों नहीं है। जिससे बसपा के पास बूथ पर लड़ने वाले सिपाही नहीं है।लेकिन सभी सीटों पर उम्मीदवार उतरे हैं।सपा के दो विधायक है। चार उम्मीदवार मैदान में हैं। लेकिन अमेठी की विधायक सपा उम्मीदवार के नामांकन में नहीं थी। जिससे सपा की गुटबाजी भी किसी से छिपी नहीं है। अमेठी, मुसाफिरखाना, जायस और गौरीगंज में अध्यक्ष पद के लिए 62 उम्मीदवार चुनावी पिच पर उतरे हैं। इसमें 23 महिला और 19 पुरुष उम्मीदवार हैं। 72 वार्डों में सभासद के लिए 354 उम्मीदवार हैं। रायबरेली की चुनावी कमान सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने संभाल रखी है। जिससे कांग्रेस मजबूत टीम के साथ जुटी है। रायबरेली कांग्रेस में गुटबाजी नहीं है।