अमेठी में कांग्रेस के दोनों जिलाध्यक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

hdnlive : स्वामीनाथ शुक्ल
अमेठी, 27 अप्रैल।
अमेठी (Amethi) में एक युवक को भगवा कुर्ता महंगा पड़ा। इसके भगवे कुर्ते से भड़के कांग्रेसियों ने युवक को बुरी तरह मारपीट दिए है। जिससे युवक की तहरीर पर अमेठी पुलिस कांग्रेस के दोनों जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और शुभम सिंह बाकी समीर, बृजेंद्र सिंह लोहा और कई अन्य के खिलाफ धारा 147,323,504,506 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विशंभर पुर के अखिलेश शुक्ल की तहरीर में लिखा है कि वे गुरुवार को भगवा कुर्ता पहन कर कांग्रेस कार्यालय के सामने से जा रहे थे। इस बीच कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल अखिलेश शुक्ल को बुला लिए थे।आने के बाद अध्यक्ष ने पहले खुद अखिलेश शुक्ल को एक तमाचा मार दिए थे। इसके बाद यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह आदि को ललकार दिए थे।

WhatsApp Image 2023 04 27 at 11.38.27 PM 1

अध्यक्ष ने कहा था कि भगवा कुर्ता पहन कर घूम रहा है।इसे मारो। अध्यक्ष के कहने पर आरोपियों ने मिलकर युवक को लाठी,डंडे और लोहे के राड से बुरी तरह मारपीट कर लहुलुहान कर दिए है।शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बचाया था। वरना कांग्रेस कार्यालय में मार डालते। इस संबंध में कांग्रेस किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय में बैठक चल रही थी। इस बीच कुछ लोग बैठक छोड़कर चले गए थे। लेकिन आगे घटना की जानकारी नहीं है। बाद में पता चला कि किसी से मारपीट हो गई थी।