UP Nikay Chunav : अमेठी में सपा विधायक की गुंडागर्दी के आगे पुलिस कमजोर

स्वामीनाथ शुक्ल | hdnlive
अमेठी।
UP Nikay Chunav : गौरीगंज थाने (Gauriganj Police Station) में सपा विधायक की गुंडागर्दी के आगे पुलिस कमजोर पड़ गई थी। जिससे विधायक राकेश सिंह(SP MLA Rakesh Singh) थाने के अंदर पुलिस के सामने भाजपा(BJP) उम्मीदवार के पति को दौड़ा दौड़ा कर लात-घूंसे से मार रहे थे। लेकिन पुलिस असहाय थी। विधायक की पिटाई के पहले थाने के बाहर राकेश सिंह के भाई, भतीजे और समर्थक दीपक सिंह की गाड़ी रोककर तोड़कर ईंट पत्थर बरसाए थे। इस बीच दीपक सिंह हत्या से बचने के लिए थाने की शरण में भाग गए थे। लेकिन थाने में पहले से मौजूद विधायक भाजपा उम्मीदवार के पति को दौड़ा दौड़ा कर मारे पीटे है। भाजपा नेता दीपक सिंह की तहरीर पर सपा विधायक(SP MLA) राकेश सिंह को जोड़कर बारह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ गौरीगंज थाने में धारा,147,148,352,336,323,427,506 में मामला दर्ज कराया है।

मामला गंभीर, थाने के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

इस मुकदमे में गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह,उमेश सिंह, रामेंद्र सिंह,अलकेंद सिंह, दिनेश सिंह, अरुणेंद्र सिंह, रणबीर सिंह, राहुल सिंह, बांके बिहारी सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेश सिंह, सिंपल सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। मामला गंभीर है। थाने के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। भाजपा नेता की पिटाई करने के बाद सपा विधायक थाने से बाहर निकल गए थे। 11 मई को निकाय चुनाव के आखिरी चरण का मतदान हैं। लेकिन थाने के अंदर पुलिस के सामने विधायक की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो देखकर वोटर सहमे हुए हैं। जिससे गुंडागर्दी का असर मतदान प्रतिशत पर पड़ना लाजमी है। दीपक सिंह की पत्नी रश्मि सिंह भाजपा की उम्मीदवार हैं। रश्मि सिंह को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने के लिए पूरी भाजपा जुटी है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, प्रभारी मंत्री गिरीश यादव आदि चुनावी प्रचार में गौरीगंज गए थे।

भाजपा उम्मीदवार रश्मि सिंह का पति

मंगलवार की रात से धरने पर बैठे थे विधायक

भाजपा के लिए गौरीगंज नगर पालिका महत्वपूर्ण सीट है।इस सीट पर सपा विधायक राकेश सिंह का कब्जा है। जिससे विधायक गौरीगंज में सत्ता की वापसी में जुटे हैं। लेकिन गौरीगंज में भाजपा उम्मीदवार के साथ जनता निकल पड़ी है। राकेश सिंह प्रशासन पर अनसुनी का आरोप लगाकर मंगलवार की रात से धरने पर बैठे थे।

विधायक का कहना है कि उनके समर्थकों को मारा जा रहा है। इसी लिए धरने पर बैठे थे। दीपक सिंह ने बताया कि बुधवार को वे गौरीगंज थाने के सामने से गुजर रहे थे। इस बीच विधायक के भाई, भतीजे और समर्थक गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिए थे। इसके बाद हत्या करना चाहते थे। जिससे वे अपनी जान बचाने के लिए गौरीगंज थाने में घुस गए थे। विधायक वहां पहले से धरने पर बैठे थे। दीपक को देखते ही विधायक दौडकर टूट पड़े थे। इसके बाद विधायक खुद दीपक सिंह को दौड़ा दौड़ा कर मार रहे थे। विधायक के दौड़ा दौड़ा कर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक दीपक सिंह को बुरी तरह मारपीट रहे हैं। इसके बाद विधायक खुली पिस्टल निकाल कर गोली मारने की बात कह रहे हैं।

विधायक कह रहे हैं कि अमेठी जिले में राकेश सिंह से बड़ा कोई गुंडा नहीं है। भाजपा उम्मीदवार रश्मि सिंह अपने सुहाग की रक्षा के लिए जनता से अपील जारी की है। भाजपा उम्मीदवार के पति की पिटाई पर संघ के पुराने नेता ज्ञान सिंह ने कहा कि विधायक के खिलाफ गौरीगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज कराना चाहिए। पुलिस विधायक को बचाने के लिए सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पूर्व प्रवक्ता गोविंद सिंह चौहान ने कहा कि योगीराज में सपा विधायक राकेश सिंह की गुंडागर्दी किसी से छिपी नहीं है। विधायक थाने के अंदर पुलिस के सामने भाजपा नेता को दौड़ा दौड़ा कर पीट रहे थे। पुलिस नतमस्तक थी। पुलिस के सामने खुली पिस्टल हाथ में लेकर गोली मारने की बात कही है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन दोनों जिम्मेदार है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। गौरीगंज पुलिस को भी विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए। धारा 144 के बाद बिना अनुमति के विधायक रातभर थाने के अंदर समर्थकों के साथ धरने पर बैठे थे।घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपाई गौरीगंज थाने में जमा हो गए थे। पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी, जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, अवधेश सिंह, मुन्ना सिंह,रवि सिंह प्रधान आदि मौजूद थे।