अमेठी में बड़े नेताओं के आने से चुनावी तस्वीर पलटी

स्वामीनाथ शुक्ल | hdnlive
अमेठी। Amethi Election :
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani), भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhaua) के अमेठी, गौरीगंज में रोड-शो के बाद चुनावी तस्वीर बदल गई है। चुनावी रंग बदलने से भाजपा उम्मीदवारों और समर्थकों के चेहरे खिल गए हैं। जिससे विपक्षियों की मायूसी लाजमी हैं। इसके बाद अमेठी में राजेश मसाला और गौरीगंज में ज्ञान सिंह चुनावी कमान संभाल लिए है। राजेश मसाला खुद जिला पंचायत अध्यक्ष है। इनकी पत्नी चंद्रमा देवी तीन बार 15 साल से अमेठी नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं। इनके कार्यकाल में सोलह सौ परिवारों को सरकारी आवास दिए गए हैं।आवास पाने वाले परिवार राजेश मसाला के साथ खुलेआम वोट मांग रहे है। बाकी मोदी और योगी की सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वाले भी भाजपा का झंडा बुलंद करने में जुटे हैं।

WhatsApp Image 2023 05 09 at 9.42.40 PM

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजेश मसाला के रोड-शो में पांच हजार से ज्यादा वोटरों की भीड़ थी। इस भीड़ को देखकर मसाला ने कहा कि चुनाव मोदी और योगी का है। अमेठी को सीधे विकास से जोड़ने के लिए भाजपा की जीत आवश्यक है। वरना अमेठी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रापर्टी डीलर उम्मीदवार बने हैं। ज़मीन के कारोबारी एक छोटा और एक बड़ा दो फीता जेब में डालकर चलते हैं। छोटे फीते से घर मकान और दरवाजे की नाप करते हैं। बड़े फीते से खेत खलिहानों की जमीन नापकर बेच लेते हैं। इस लिए भूल से भी प्रापर्टी डीलरों को वोट न करें। राजेश ने कहा कि कारोबारी शराब पिलाकर अनगिनत लोगों की सारी संपत्ति का बैनामा करा चुके हैं। गरीबों का पैसा हड़पने के बाद चुनाव में पैसा बाट रहे हैं।

WhatsApp Image 2023 05 09 at 9.42.41 PM edited

गौरीगंज नगर पालिका में संघ के पुराने नेता ज्ञान सिंह पूरी टीम के साथ भाजपा की चुनावी कमान संभाल लिए है। ज्ञान सिंह इनकी पत्नी और बाबा को जोड़कर 50 साल गौरीगंज के ग्राम प्रधान रह चुके हैं। जिससे गौरीगंज की जनता ज्ञान सिंह के सम्मान में साथ निकल पड़ी है। इनके साथ सौ से ज्यादा मुस्लिम परिवार भाजपा का झंडा बुलंद करने में जुटे हैं। एक मुसलमान नेता ने कहा कि आजादी के बाद से ज्ञान सिंह का परिवार दुख-सुख में खड़ा रहता है। जिससे मुस्लिम परिवार भाजपा को वोट करेगा। स्मृति ईरानी अमेठी की सांसद हैं। इनके सम्मान को बचाने के लिए भाजपा जुटी है।

इसीलिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ चुनाव प्रचार में आए थे। बाकी स्मृति ईरानी के अपर सचिव विजय गुप्ता चारों सीटों की कमान खुद संभाले है। पूर्व विधायक स्व जमुना प्रसाद मिश्र के पुत्र अनिल मिश्र ने कहा कि अमेठी की चारों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत निश्चित हो गई है।