उपराष्ट्रपति के जन्मदिन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को बुधवार को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। श्री कोविंद ने ट्वीट करके कहा, “मैं कामना करता हूं कि ईश्वर आपका स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखे और आप अपनी विशिष्ट ऊर्जा, गतिशीलता और विवेकशीलता के साथ राष्ट्र की सेवा करते रहें।”

मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को उनके 71वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है। श्री मोदी ने ट्वीट पर लिखा, “हमारे ऊर्जावान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, वह स्वस्थ और दीघायु हों। वेंकैया जी के जोशीले स्वभाव, बुद्धिमत्ता और चातुर्य के लिए राजनीतिक क्षेत्र में उनकी प्रशंसा होती है। वह राज्यसभा के अध्यक्ष के रूप में भी असाधारण हैं।”

शाह ने वेंकैया को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को बुधवार को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। श्री नायडू आज 71 वर्ष के हो गए। श्री शाह ने ट्वीट कर उपराष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “भारत के उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू जी को हार्दिक शुभकामनाएं। वह बेहद अनुभवी नेता है जिनका सभी राजनीति से ऊपर उठकर उनकी सादगी और संसदीय मामलों की गहरी जानकारी के लिये सम्मान करते हैं। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”