स्मृति ईरानी के सांसद चुने जाने के बाद अमेठी में 32 साल बाद सेना भर्ती लौटी

स्वामीनाथ शुक्ल
नई दिल्ली,7 दिसंबर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सांसद चुने जाने के बाद अमेठी में 32 साल बाद सेना भर्ती लौटी है। जिससे नव जवानों के चेहरे खिल गए हैं। दस दिनों की सेना भर्ती रैली में 13 जिलों के करीब एक हजार नव जवान शामिल होंगे। अमेठी में 19 दिसंबर से 29 दिसंबर तक की अग्निवीर सेना भर्ती रैली डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में होगी। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अपर सचिव विजय गुप्ता ने दी है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के कार्यकाल में अमेठी में सेना भर्ती कार्यालय खुला था। लेकिन स्व राजीव गांधी की मौत के बाद अमेठी में सेना भर्ती बंद हो गई थी। जबकि राजीव गांधी की मौत के बाद अमेठी के सांसद कैप्टन सतीश शर्मा, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सांसद थे।

WhatsApp Image 2023 12 07 at 4.57.43 PM 2

देश में मनमोहन सिंह की सरकार थी। लेकिन अमेठी में सेना भर्ती लौटी नहीं थी। जिससे अमेठी के नव जवानों को सेना में भर्ती होने के लिए अयोध्या, प्रयागराज आदि जनपदों में जाना पड़ता था। लेकिन 2019 में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सांसद चुने जाने के बाद पहली भर्ती त्रिसुंडी में हुई थी। दूसरी भर्ती अमेठी के डा भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में होगी। अमेठी में एक महीने पहले एशिया की सबसे बड़ी कोका कोला फैक्ट्री भी खुल चुकी है। इसमें 19 सौ कर्मचारी काम करेंगे। लेकिन अभी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं है।

WhatsApp Image 2023 12 07 at 4.57.43 PM 1 1


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अपर सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि सांसद के प्रयास से अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन डा भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में होगा। दस दिनों तक चलने वाली भर्ती रैली में लगभग एक हजार उम्मीदवार भाग लेंगे। सेना भर्ती रैली में आनलाइन कामन एंट्रेंस एग्जाम उत्तीर्ण करने वाले शामिल होंगे। इसमें अग्निवीर जीडी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन ट्रेड के लिए भर्ती होगी। सेना भर्ती रैली में अमेठी, रायबरेली, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, कौशांबी, कुशीनगर, महराजगंज, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत कबीर नगर, सुलतानपुर और सिद्धार्थ नगर के अभ्यर्थी भाग लेंगे। भाजपा के पूर्व विधायक स्व जमुना प्रसाद मिश्र के पुत्र अनिल मिश्र ने बताया कि स्मृति ईरानी के सांसद चुने जाने के बाद से रोजगार के अवसर खुले हैं। पहले बंद पड़े थे। राजेश मसाला के डायरेक्टर हिमांशु अग्रहरि ने बताया कि अमेठी में रोजगार के अवसर खुले हैं। धीरे धीरे बेरोजगारी घटेगी। इनकी फैक्ट्री में तीन हजार कर्मचारी काम करते हैं। इसी तरीके से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रोजगार के अवसर लाने में दिन-रात जुटी है। पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने कहा कि कांग्रेस अमेठी के लोगों से रोजगार छीने है। लेकिन स्मृति ईरानी रोजगार देने के मिशन पर दिन-रात काम कर रही है। अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि स्मृति ईरानी रोजगार देने के लिए कल कारखानों की स्थापना कराने में जुटी है। सेना भर्ती रैली पर अमेठी के कलेक्टर राकेश मिश्र ने बताया कि दर्जन-भर अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस कप्तान डा इलामारन ने बताया कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह ने बताया कि एंबुलेंस, मेडिकल टीम और दवाओं की व्यवस्था की जाएगी। कर्नल एसके मोर ने बताया कि तेरह जिलों की भर्ती होगी। कलेक्टर की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार, रमेश चंद्र, डिप्टी कलेक्टर प्रीति तिवारी आदि मौजूद थे।