भारत के नंबर एक TT खिलाड़ी बने साथियान

जी साथियान बुधवार को जारी रैंकिंग में तीन पायदान चढ़कर पुरूष एकल में 28वें स्थान पर काबिज हो गये हैं और इसके साथ ही भारत के नंबर एक टेबल टेनिस खिलाड़ी भी बन गये हैं।

मनिका बत्रा शीर्ष 50 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गयी हैं। बत्रा चार पायदान ऊपर 47वें स्थान पर पहुंच गयी हैं। साथियान ने शरत कमल को पीछे छोड़ दिया है। शरत कमल तीन पायदान नीचे 33वें स्थान पर खिसक गये हैं।