अजय-काजोल ने बेटी न्यासा के 18वें जन्मदिन पर दी बधाई

मुंबई (hdnlive)। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल ने अपनी बेटी न्यासा को जन्मदिन पर बधाई दी है।

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा आज 18 साल की हो गई हैं। अजय और काजोल ने न्यासा के 18 साल पूरे होने पर खास अंदाज़ में उन्हें बधाई दी।

nayasa

अजय ने न्यासा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे, सबसे प्यारी न्यासा! इस तरह के तनावपूर्ण समय में इस तरह की छोटी खुशियाँ ही एकमात्र ‘ब्रेक’ हैं। उन सभी के लिए प्रार्थना, जिन्हें स्वस्थ होने की आवश्यकता है।”

nayasa23

इसके अलावा काजोल ने न्यासा के 18वें जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने न्यासा के बचपन की फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। काजोल ने बेटी के जन्म को अपनी सबसे बड़ी परीक्षा बताई। वो हर दिन बेटी से कुछ न कुछ सीखती हैं। काजोल ने बताया कि वह हमेशा बेटी का सपोर्ट सिस्टम बनकर उनके साथ रहेंगी।