Election news : कर्नाटक के साथ अमेठी के निकाय चुनाव में राहुल गांधी की वापसी


hdnlive | स्वामीनाथ शुक्ल
अमेठी । Election news उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का परिणाम आने के बाद अमेठी (Amethi) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की वापसी हो गई है। जिससे कांग्रेसी कर्नाटक (congress Karnataka) के साथ अमेठी की जीत पर दोहरी खुशी मनाने में जुटे हैं। जबकि योगी सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के तिलोई विधानसभा में भाजपा हार गई है। जायस नगर पालिका भाजपा के पास थी। लेकिन कांग्रेस की मनीषा जायस नगर पालिका पर कब्जा जमा लिए है।

भाजपा की रश्मि सिंह अध्यक्ष चुनी गई

WhatsApp Image 2023 05 13 at 10.24.46 PM 1

गौरीगंज नगर पालिका सपा विधायक राकेश सिंह के कब्जे में थी। लेकिन भाजपा की रश्मि सिंह अध्यक्ष चुनी गई है। अमेठी और मुसाफिरखाना नगर पंचायत में भाजपा जीतकर वापस हो गई है। गौरीगंज नगर पालिका के चुनाव में सपा विधायक राकेश सिंह अपने बूथ पर हार गए हैं। विधायक इसी सीट पर वापसी के लिए थाने के अंदर भाजपा उम्मीदवार के पति दीपक सिंह की पिटाई की थी। लेकिन सपा की सीट भाजपा के खाते में जमा हो गई हैं।सपा विधायक के हाथों से पिटने वाले दीपक सिंह की पत्नी रश्मि सिंह गौरीगंज नगर पालिका की अध्यक्ष बन गई है। रश्मि सिंह की जीत के लिए पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ब्राह्मण समाज को जोड़ने में जुटे थे। जिससे गौरीगंज के ब्राह्मण भाजपा के समर्थन में कूद पड़े थे। जबकि कांग्रेस ब्राह्मण उम्मीदवार उतारा था। लेकिन ब्राह्मण भाजपा में चले गए थे। जिससे रश्मि सिंह अध्यक्ष बन गई है। संघ के पुराने नेता ज्ञान सिंह मुस्लिम वोटरों को जोड़ने में जुटे थे। जिससे भाजपा मुस्लिम बूथों पर भी चुनाव जीत गई हैं।

सपा विधायक राकेश सिंह तीनों भाई अपना बूथ नहीं बचा पाए

WhatsApp Image 2023 05 13 at 10.31.48 PM

पूर्व प्रवक्ता गोविंद सिंह चौहान ने कहा कि सपा विधायक राकेश सिंह तीनों भाई अपना बूथ नहीं बचा पाए हैं। चौहान ने कहा कि गौरीगंज की जनता विधायक की गुंडागर्दी से त्रस्त थी। जिससे भाजपा के साथ निकल पड़ी है। पूर्व विधायक मटियारी ने कहा कि सपा विधायक की उलटी गिनती शुरू हो गई है। जिला पंचायत के बाद नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा हो चुका है। अब विधानसभा पर कब्जे की तैयारी होगी। भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि गौरीगंज, अमेठी और मुसाफिरखाना में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जीत है।

अमेठी जनपद में दो नगर पंचायत अमेठी, मुसाफिरखाना और दो नगर पालिका जायस और गौरीगंज है। गौरीगंज में भाजपा की रश्मि सिंह 7105 वोट पाने के बाद अध्यक्ष चुनी गई है। जबकि सपा विधायक राकेश सिंह की उम्मीदवार तारा देवी 4988 वोट और विनीता सोनार 3578 वोट पाकर तीसरे स्थान पर थी। गौरीगंज में भाजपा के 3 और 22 निर्दल सभासद चुने गए हैं। जायस नगर पालिका में कांग्रेस की मनीषा 10001 वोट पाने के बाद अध्यक्ष चुनी गई है।

अमेठी में 5 भाजपा,2 आप पार्टी और 5 निर्दल सभासद चुने गए

WhatsApp Image 2023 05 13 at 10.29.10 PM

भाजपा की बीना सोनकर 6555 वोट पाकर हार गई है। यहां पर 2 भाजपा और 23 निर्दल सभासद चुने गए हैं। अमेठी नगर पंचायत में भाजपा की अंजू 2648 वोट पाने के बाद अध्यक्ष चुनी गई है। जबकि आप पार्टी की रीना 1927 वोट और सपा की जमीरुल 1565 वोट पाकर हार गई है। अमेठी में 5 भाजपा,2 आप पार्टी और 5 निर्दल सभासद चुने गए हैं। मुसाफिरखाना में भाजपा के बृजेश कुमार 1683 वोट पाकर चुनाव जीत गए हैं। जबकि फिरोज खान 1474 वोट, दिनेश सिंह 1085 वोट पाकर हार गए हैं। मुसाफिरखाना में 1 भाजपा और 9 निर्दल सभासद चुने गए हैं। कांग्रेस एक और भाजपा तीन सीट पर कब्जा कर चुकी हैं। जबकि सपा, बसपा का खाता बंद हैं।सपा के दो विधायक भी हैं। अमेठी की सपा विधायक उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार में नहीं गई थी।