‘नेशनल सेल्फी डे’ का जश्न मनाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की खूबसूरत फोटो

(hdnlive) बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नेशनल सेल्फी डे के मौके पर अपनी खूबसूरत सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। नेशनल सेल्फी डे अमेरिका में मनाया जाता है। प्रियंका के पोस्ट करते ही उनकी सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं और चंद घंटों में इस पर लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

एक्ट्रेस ने बताया जश्न मनाने का उचित तरीका

national salfy day

इंस्टाग्राम पर अपनी सेल्फी पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका कैप्शन में लिखती हैं, ‘जश्न मनाने का एकमात्र सही तरीका #NationalSelfieDay।’

सेल्फी में मस्त-मस्त दिखीं प्रियंका चोपड़ा

अब सेल्फी में प्रियंका के लुक की बात करें तो आप देख सकते हैं कि वह इस सेल्फी में वह व्हाइट एंड ब्लू कलर के टॉप में नजर आ रही हैं। इसके साथ भी उन्होंने सनग्लास पहना हुआ है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा खुले बालों और पिंक लिपस्टिक में काफी मस्त दिख रही हैं।

प्रियंका का अंतरराष्ट्रीय मैगजीन फोटोशूट हो चुका है वायरल

pri

आपको बता दें कि इन दिनों प्रियंका अपने पति निक जोनस संगअमेरिका में हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया खासा एक्टिव हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहती हैं। इससे पहले भी प्रियंका का एक मैगजीन फोटोशूट काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अलग-अलग गाउन पहने हुए एक अंतरराष्ट्रीय मैगजीन के फोटोशूट कवराई थीं।

विक्टोरिया सीक्रेट को लेकर खबरों में थीं प्रियंका

प्रियंका के बारें में एक बात गज जाहिर है कि वह जहां भी जाती हैं वहां अपना परचम लहरा दिया करती हैं, इंडिया के अलावा उनका का सिक्का विदेशों में भी चलता है। हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका विक्टोरिया सीक्रेट (जिन्हें एंजेल्स भी कहते हैं) को लेकर खबरों में छाई हुई थीं।

दरअसल, विक्टोरिया सीक्रेट सुपर मॉडल्स से दूरी बनाते हुए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए फीमेल एथलीट्स, एक्टिविस्ट्स और एंटरप्रेन्योर आदि को मौका दे रहे हैं। ऐसे में विक्टोरिया सीक्रेट की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है।