एक बार फिर टीवी पर आएगा रामायण, ‘सीता’ ने शेयर की खुशी

मुंबई (hdnlive)। कोरोना की दूसरी लहर ने देश की चिंता बढ़ा दी है। देश में लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। जिसके चलते केंद्र सरकार को एक और कड़े निर्णय लेने की जरूरत पड़ गई है। दूसरी ओर राज्य सरकार अपने स्तर जिलों में लॉकडाउन लागू किया।

मुंबई में भी लॉकडाउन के चलते सभी तरह के शूटिंग पर ब्रेक लग गया है। जिसके चलते छोटे पदे पर फिर से रामायण शो को प्रसारित किया जाएगा। सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ये खुशखबरी दी है। दीपिका ने सीता के लुक में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा कि यह साझा करते हुए ख़ुशी हो रही है कि रामायण छोटे पर्दे पर इस साल फिर शुरू हो रही है। पिछले साल रामायण लॉकडाउन के दौरान प्रसारित हुई थी और ऐसा लग रहा है कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है।

sita ne khusi

यह शो सिर्फ मेरे ही नहीं, बल्कि हज़ारों भारतीय परिवारों के जीवन का हिस्सा रहा है। आइए और हमारे समुदाय का हिस्सा बनिए और आने वाली पीढ़ियों के साथ रामायण का ज्ञान बांटिए। स्टार भारत पर हर रोज़ शाम को सात बजे रामानंद सागर की रामायण देख सकते हैं।

बता दें कि पिछले साल लॉकडाउन के समय में रामानंद सागर की रामायण जब शुरू हुई थी तो इसने छोटे पर्दे पर टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दर्शकों की डिमांड पर एक बार फिर से रामायण शुरू होने वाली है। इसे स्टार भारत पर शाम 7:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।