UP Nikay Chunav : 13 मई को आने वाले चुनावी नतीजों को लेकर भाजपा चिंतित

स्वामीनाथ शुक्ल | hdnlive
लखनऊ। UP Nikay Chunav : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव और दो उप विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे। जिससे उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में 17 मेयर,199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायतें हैं।मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायतों को जोड़कर 760 सीटें हैं। बाकी पार्षद और सदस्यों की 14684 सीटें है। दोनों को जोड़कर 15444 सीटों के नतीजे एक साथ आएंगे। इस चुनाव में भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, लोकदल और अपना दल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। भाजपा इस चुनाव को लोकसभा और विधानसभा की तरह चुनावी प्रचार में थी।जिससे मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक चुनावी सभा किए हैं। लेकिन बाकी दलों के बड़े नेता चुनाव प्रचार में निकले नहीं थे।

2017 के निकाय चुनाव में भाजपा सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2017 के निकाय चुनाव में भाजपा के 14 मेयर चुने गए थे। जबकि बसपा 2 और सपा, कांग्रेस का खाता बंद था।नगर पालिका में भाजपा 70, सपा 45, बसपा 29, कांग्रेस 9, और 43 निर्दल उम्मीदवार अध्यक्ष चुने गए थे। नगर पंचायत में भाजपा 100, बसपा 45, सपा 83, कांग्रेस 17, निर्दल 182 और 11 अन्य उम्मीदवार अध्यक्ष बने थे। लेकिन भाजपा पुराने आंकड़े को पार करने में जुटी है। इसके लिए सांसद, विधायक, मंत्री और संगठन को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल पहले चरण के चुनाव में 28 जनसभा की थी। भाजपा के लिए अयोध्या, मथुरा, काशी, प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ,मेरठ, सुल्तानपुर, रायबरेली आदि महत्वपूर्ण सीटें हैं।

WhatsApp Image 2023 05 12 at 11.32.32 PM 1

इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ,मेनका गांधी, स्मृति ईरानी, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, अनुप्रिया पटेल,केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि के चुनाव क्षेत्रों में भी चुनावी नतीजे आने है।जिससे सभी की चिन्ता लाजमी है। अमेठी का निकाय चुनाव सबसे ज्यादा सुर्खियों में है।सपा विधायक राकेश सिंह भाजपा उम्मीदवार के पति की थाने में पिटाई की थी। जिससे अमेठी की पुलिस सवालों के घेरे में है। निकाय चुनाव की मतगणना के साथ दो विधानसभा उप चुनाव के नतीजे भी आएंगे।

अब्दुल्ला आजम की सदस्यता जाने के बाद रामपुर की स्वार सीट के उपचुनाव में सपा से अनुराधा चौहान और अपना दल एस से शफीक अहमद अंसारी उम्मीदवार हैं। जबकि मिर्जापुर की छानबे सीट पर अपना दल एस से कीर्ति कोल और सपा से रिंकी कोल उम्मीदवार हैं।सपा विधायक की मारपीट के बाद मतगणना को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। चुनाव आब्जर्वर प्रेम रंजन सिंह के लायजनिंग अफसर प्रदीप ओबेरॉय ने बताया कि मतगणना के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है।साफ सुथरी और पारदर्शी तरीके से मतगणना होगी।