राहुल गांधी बोलने के पहले होमवर्क पूरा करें- शाहनवाज हुसैन

स्वामीनाथ शुक्ल
अमेठी,7 जून। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी बोलने के पहले होमवर्क पूरा करें। उन्हें खुद नहीं पता है कि बोलते क्या है। राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा कि भारत के मुसलमानों की दशा 1980 में दलितों के बराबर हो गई है। जबकि 1980 से लेकर 1989 तक इनकी दादी स्व इंदिरा गांधी और पिता स्व राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री थे। लेकिन राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत का अपमान करते हैं। भारत के साथ अपने पिता स्व राजीव गांधी और दादी स्व इंदिरा गांधी का भी अपमान करते हैं। इस लिए बोलने के पहले होमवर्क पूरा करें। फिर जाकर भारत का अपमान करें।

IMG 20230609 WA0049

उन्होंने कहा कि भारत में राम और हनुमान की पूजा नहीं होगी तो कहा होगी। लेकिन हाफ टी-शर्ट वाले नेता को पूजा पाठ से एतराज है। जबकि चुनाव आने पर खुद मंदिर मंदिर घूमते हैं। चुनाव बाद मंदिर छोड़कर मस्जिद खोजते हैं। दो तरीके की राजनीति से देश नहीं चलेगा। लेकिन भाजपा सभी समुदाय को बराबर का अधिकार दे रखा है। प्रधानमंत्री आवास योजना हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सबको मिलता है। सरकारी अनाज सभी को मिलता है।कोरोना वैक्सीन हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी को लगाई गई थी। शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी के साथ बारी बारी नीतीश कुमार, लालू यादव, ममता बनर्जी और केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा।

IMG 20230609 WA0047

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन बुधवार को प्रबुद्ध जनों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा अमेठी स्मृति ईरानी की है। इसके पहले हाफ टी-शर्ट वाले नेता अमेठी के सांसद थे। जिससे अमेठी विकास के रास्ते से अलग पड़ा था। लेकिन स्मृति ईरानी के आने के बाद अमेठी सीधे विकास से जुड गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छा दोस्त और योगी आदित्यनाथ से अच्छा मुख्यमंत्री कोई नहीं है। मोदी और योगी का परिवार देश की जनता है। दोनों नेता देश की जनता के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। मोदी और योगी के पास अपना कोई परिवार नहीं है। प्रधानमंत्री भारत को विश्व गुरु बनाने के मिशन में जुटे हैं।पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की राष्ट्रीय एकता पहले से बिखर चुकी है। जिससे विपक्षियों का मंच और मन कभी एक नहीं हो सकता है।विपक्ष में सभी को प्रधानमंत्री की कुर्सी चाहिए। इस लिए एक नहीं हो सकते हैं। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी, पूर्व प्रवक्ता गोविंद सिंह चौहान, सुधांशु शुक्ल, अनिल मिश्र, ज्ञान सिंह, मुन्ना सिंह, रुद्रभान सिंह,रवि सिंह, आदि मौजूद थे।

IMG 20230609 WA0046