22 साल की उम्र में संन्यासी और 26 साल की उम्र में सांसद बने थे योगी आदित्यनाथ


Hdnlive | स्वामीनाथ शुक्ल
अमेठी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) सोमवार को 51 साल के पूरे हो जाएंगे। इसके बीच योगी आदित्यनाथ 22 साल की उम्र में संन्यासी बन गए थे। जबकि 26 साल की उम्र में पहली दफा सांसद चुने गए थे। इनके 25 साल के राजनीतिक सफ़र में गोरखपुर से 5 बार सांसद दो दफा विधायक और दो बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। बाकी 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन से लेकर राम दरबार के गर्भ गृह का शिलापूजन तक कर चुके हैं।

संन्यासी होने के पहले योगी आदित्यनाथ का नाम अजय सिंह बिष्ट था

राम मंदिर निर्माण के शुरू होने से साधु संतों के 1989 वाले माडल को पूरा करने में जुटे हैं। इसमें हिंदू आस्था से जुड़े सपने भी है। सुप्रीमकोर्ट नौ नवंबर 2019 को मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला सुनाया था। मंदिर का परिसर 71 एकड़ जमीन में है। योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पंचूर गांव पौढ़ी गढ़वाल में हुआ था।एचएनबी विश्वविद्यालय गढ़वाल में गणित से बीएससी करने के बाद गोरखपुर मठ चले गए थे। इसके बाद स्व महंत अवैद्यनाथ के शिष्य योगी आदित्यनाथ 1994 में 22 साल की अवस्था में संन्यासी हो गए थे। संन्यासी होने के पहले योगी आदित्यनाथ का नाम अजय सिंह बिष्ट था।

पहले संन्यासी हैं जो दो बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं

योगी आदित्यनाथ बनने के बाद 26 साल की उम्र में गोरखपुर के सांसद चुने गए थे।1998 से 2017 के बीच पांच बार गोरखपुर के सांसद रह चुके हैं। इस बीच 2002 में हिंदू युवा वाहिनी की स्थापना की थी। इसके बाद 2014 में महंत अवैद्यनाथ गोरखपुर मठ के प्रमुख बनाए गए थे। योगी आदित्यनाथ 45 साल की अवस्था में 19 मई 2017 को पहली बार मुख्यमंत्री बनाए गए थे। इसके बाद 10 मार्च 2022 को दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। योगी आदित्यनाथ पहले संन्यासी हैं जो दो बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

मोदी और योगी हिट जोड़ी साबित हो रहा है

modi yogi hdnlive

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की बुनियाद भरकर इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुके है। अयोध्या में राममंदिर का विवाद पांच सौ साल पुराना था। मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। जिससे 2024 में राममंदिर के उद्घाटन समारोह की तैयारी हो रही है।उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मंदिर का उद्घाटन समारोह 2024 में होना है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के डबल इंजन की सरकार आने के बाद बहुत तेजी से विकास हुआ है। रोजगार के मामले में साढ़े छह लाख नौकरी दे चुके हैं।