कांग्रेस का ‘भर्ती विधान’ घोषणापत्र,युवाओं और महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों का वादा

Hdnlive|UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP election)को लेकर कांग्रेस (Congress manifesto)अपना घोषणापत्र जारी कर रही है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि भर्ती विधान को बनाने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने जिले-जिले में जाकर युवाओं से बातचीत की है। उन चर्चाओं से जो भी निकला है उसी को लेकर भर्ती विधान बना है। इस घोषणा पत्र का नाम भर्ती विधान(bharti vidhan) इसलिए बनाया गया है क्योंकि इस वक्त उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए भर्ती सबसे बड़ी समस्या है। आपको बता दें कि कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र कांग्रेस(Congress youth manifesto) नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी(priyanka gandhi) ने जारी किया है। राहुल गांधी(Rahul gandhi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं से बात करके से घोषणा पत्र बनाया गया है। हम एक नया उत्तर प्रदेश बनाना चाहते हैं।

20 लाख सरकारी नौकरियां, 8 लाख महिलाओं के लिए
घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने इसमें शामिल अहम बिंदुओं के बारे में बताया। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस घोषणा पत्र में 20 लाख सरकारी भर्तियों का वादा किया गया है। इनमें 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए होंगे। प्रथमिक विद्यालयों में डेढ़ लाख, माध्यमिक में 38 हजार, उच्च शिक्षा में आठ हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। इन्हें भरा जाएगा। जबकि डॉक्टरों के छह हजार, पुलिस विभाग के एक लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा। 20 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 27 हजार आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति होगी। संस्कृत विद्यालयों में दो हजार, फिजिकल एजुकेशन और उर्दू शिक्षकों की भी भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया के फॉर्म भरने के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। परीक्षा देने जाने के लिए बस और ट्रेन का किराया नहीं लगेगा। एक जॉब कैलेंडर बनेगा, जिसमें फॉर्म भरने से लेकर नियुक्ति तक की तारीख पहले से दी जाएगी।

चुनाव के बाद गठबंधन करने की बताई शर्त
चुनाव के बाद दूसरी पार्टी के साथ गठबंधन करने की बात पर प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर ऐसी परिस्थिति आती है तो हम जिस गठबंधन में शामिल होगी उससे यह चाहेंगे कि वह हमारे महिलाओं और युवाओं से किए गए वादे को सरकार के एजेंडा में शामिल करे।

प्रियंका गांधी ने कहीं अहम बातें

जिन प्रदेशों में हमारी सरकार है, वहां पर रोजगार की हालत उत्तर प्रदेश के कहीं बेहतर है। यूपीए के समय का रिकॉर्ड भी आज से काफी बेहतर रहा है। हम यूपी के लिए जो घोषणाएं कर रहे हैं, वह हमारे अनुभव से ही निकला है।
हमारा यकीन है कि भारत को एक नये विजन की जरूरत है। 2014 में भाजपा ने जो विजन पेश किया है वह पूरी तरह से फेल हो चुका है। आज भाजपा के ही लोग कह रहे हैं कि कहीं कुछ गड़बड़ है।

उप्र अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में केंद्रीय भूमिका में था। आज देश प्रदेश के युवाओं को एक नये विजन की जरूरत है। यह कांग्रेस ही दे सकती है। भाजपा यह विजन नहीं दे सकती। आपने 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी पैदा कर दी तो यह बुरा है।
एक परीक्षा कैलेंडर जारी होगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा का बजट कम किया है। हमारी सरकार आएगी तो ये बजट बढ़ाया जाएगा और सभी कॉलेज व विश्वविद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा। अच्छी शिक्षा भविष्य निर्माण के लिए सबसे जरूरी है।
ये घोषणापत्र बनाने के लिए पार्टी ने यूपी के युवाओं से बात की है और उनकी आकाक्षांओं को इसमें डाला है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम देश के युवाओं को सालाना दो करोड़ रोजगार देंगे लेकिन जो हो रहा है वह आप जानते हैं।