नवीन शाहदरा जिला : एक हजार से ज्यादा बूथों पर होगा 25 को भाजपा का प्रोग्राम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह के सफल आयोजन के बाद भाजपा अब 25 सितम्बर के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जुट गई है।

सेवा सप्ताह की कामयाबी से गद-गद दिल्ली भाजपा अब पंडित दींन दयाल की जयंती को गली मौहल्ले स्तर पर मनाना चाहती है। मिली जानकारी के मुताबिक कल तक इस कार्यक्रम की पूरी रुपरेखा बनाकर कार्यकर्ताओं की तैनाती कर दी जाएगी कि किस बूथ पर किस कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौपीं जायेगी।

नवीन शाहदरा जिले की बात करें तो इस जिले के तहत पांच विधानसभा क्षेत्रों के तहत 20 मंडल आते हैं और बीस मंडलो के अंतर्गत कुल एक हजार 45 पोलिंग स्टेशन पड़ते हैं। और पार्टी की रणनीति तमाम पोलिंग स्टेशनों पर कार्यक्रम करने की है। इससे पार्टी के दो मकसद पूरे होंगें एक तो पंडित दीन दयाल की विचारधारा को आम जनमानस तक पहुंचाया जा सकेगा। दूसरे पार्टी अपना करंट भी चैक कर लेगी कि किस पोलिंग बूथ पर उसकी क्या पोजीशन है।

इस बाबत नवीन शाहदरा जिला भाजपा के अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार का कहना है कि पूरी जानकारी तो कल ही मिल सकेगी लेकिन इतना तो तय है हमारा प्रयास तमाम बूथों पर न केवल माल्यार्पण कार्यक्रम होगा बल्कि खंड स्तर पर छोटी-छोटी गोष्ठी करने की भी योजना है। खंड स्तर पर तीन से चार बूथ आते हैं। जिनमे निगम पार्षद, जिला पदाधिकारी विधान सभा का चुनाव लड़े, विधायक और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहेगें। मास्टर विनोद कुमार नें बताया पंडित दींन दयाल के जीवन के बारे में विचार गोष्ठी के माध्यम से लोगो को जानकारी दे जाएगी।