भाजपा के लिए राजनीति एक मंदिर के समान- स्मृति ईरानी

स्वामीनाथ शुक्ल | hdnlive
अमेठी।
अमेरिका में राहुल गांधी(Rahul gandhi) ने कहा था कि नफरत की बाजार में मुहब्बत की दुकान खोल रहें हैं। राहुल गांधी के अमेरिकी बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के लिए राजनीति एक व्यवसाय की दुकान है। लेकिन भाजपा के लिए राजनीति एक मंदिर के समान है। भाजपा और कांग्रेस की राजनीति में जमीन आसमान का अंतर है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी(Smriti Irani) ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अमेठी की जनता के साथ छल किए है। बाकी विकास के नाम पर अमेठी में कुछ भी नहीं था। स्मृति ईरानी आने वाले लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में जुटी है। सलोन विधानसभा के सवा तीन सौ गांवों में चुनाव प्रचार कर चुकी है।

WhatsApp Image 2023 06 10 at 10.51.47 PM

एक महीने से चुनाव प्रचार में जुटी है स्मृति ईरानी

चुनाव प्रचार के दौरान विकास योजनाओं की पड़ताल भी करती हैं। डबल इंजन की सरकार के कार्यों को देखती है। गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों को फटकार भी लगा चुकी है। पहले राउंड में सलोन विधानसभा का चुनाव प्रचार पूरा हो चुका है। इसके बाद जगदीशपुर विधानसभा में विजय यात्रा लेकर जाएगी। अमेठी लोकसभा में पांच विधानसभा सीटें है। इसमें सलोन, तिलोई,जगदीशपुर, गौरीगंज और अमेठी है। स्मृति ईरानी एक महीने से चुनाव प्रचार में जुटी है। लेकिन बाकी दलों का अता पता नहीं है। अमेठी पहले कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। लेकिन राहुल गांधी की चुनावी हार के बाद स्मृति ईरानी नब्बे फीसदी सीटों पर कब्जा जमा चुकी है। गौरीगंज में 27 साल बाद कमल का फूल खिलाने वाली स्मृति ईरानी नगर पालिका के चुनाव में बड़ी लाइन खींच चुकी है। निकाय चुनाव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अपर सचिव विजय गुप्ता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम जुटी थी। लेकिन भाजपा के कुछ चेहरे सपा के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान से गायब थे।

नए कार्यालय का उद्घाटन समारोह

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को नगर पालिका के नए कार्यालय के उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि थी। स्मृति ईरानी के कार्यक्रम को लेकर अपार भीड़ जुटी थी। जिससे भाजपा के वफादार सिपाही तपती दुपहरी में सड़क पर खड़े होकर उद्घाटन समारोह देख रहे थें। लेकिन चुनाव में सपा को समर्थन करने वाले भाजपाई अंदर थे। रश्मि सिंह अध्यक्ष चुनी गई है। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी,अपर सचिव विजय गुप्ता, पूर्व प्रवक्ता गोविंद सिंह चौहान, ज्ञान सिंह, मुन्ना सिंह, रुद्र भान सिंह, अवधेश सिंह, कप्तान सिंह आदि मौजूद थे।