भाजपा सरकार रोजगार की दिशा में सबसे आगे- योगी आदित्यनाथ

स्वामीनाथ शुक्ल | hdnlive
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार बेरोजगार हाथों को रोजगार से जोड़ने में जुटी है। जिससे योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) की सरकार रोजगार की दिशा में आगे चल रही है।इस मिशन में सबसे आगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का स्वास्थ्य महकमा हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लोकभवन में 7182 एएनएम स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्त पत्र वितरित किए। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों के चेहरे खिल गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां हो रही है। जबकि पहले की सपा सरकार में सरकारी नौकरी केवल एक समाज को मिलती थी। जिससे योग्य बच्चों को नौकरी नहीं थी। लेकिन अब योग्यता के आधार पर नियुक्तियां हो रही है। जिससे सर्व समाज को सरकारी नौकरी मिल रही है।

WhatsApp Image 2023 06 10 at 10.18.14 PM 1

मोदी का नारा है कि सबका विकास,सबका साथ और सबका सम्मान

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में साढ़े छह लाख युवाओं को नौकरी मिल चुकी है।7182 स्वास्थ्य कर्मियों का आंकड़ा आगे बढ़ चुका है। पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 7182 घरों में एक साथ मिठाइयां बांटी जा रही है। इसमें सर्व समाज के लोगों को ईमानदारी से रोजगार मिले हैं। लेकिन सपा सरकार केवल एक समाज को नौकरी देती थी। जिससे बाकी समाज छूट गया था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है कि सबका विकास,सबका साथ और सबका सम्मान भाजपा में है।इस मौके पर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आदि मौजूद थे।