राहुल गांधी ने अमेठी की जनता को गरीब और कमजोर बनाकर रखा था- स्मृति ईरानी

स्वामीनाथ शुक्ल | Hdn live
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी(Smriti irani) ने कहा कि राहुल गांधी(Rahul gandhi) कभी कांग्रेस के अकेले वोट से सांसद नहीं बने हैं। राहुल गांधी साइकिल पर सवार होकर हाथी के साथ कांग्रेस के सांसद बनते थे। लेकिन स्मृति ईरानी अकेले सांसद चुनी गई है। अमेठी(Amethi) में भाजपा के साथ किसी का समर्थन नहीं था। फिर भी चुनाव जीतकर सांसद बनी है। राहुल गांधी अपनी पार्टी के मालिक हैं। लेकिन स्मृति ईरानी भाजपा की एक साधारण कार्यकर्ता है।वे कहीं से भी चुनाव लड सकते हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी दौरे के आखिरी दिन गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी अमेठी छोड़कर दक्षिण भारत जाने पर अमेठी की जनता का अपमान किए हैं। जिससे अमेठी की जनता राहुल गांधी के अपमान को भूली बिसरी नहीं है।

WhatsApp Image 2023 08 26 at 11.02.58 AM

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि अमेठी से राहुल गांधी के परिवारिक रिश्ते हैं।यह रिश्ते तीन पीढ़ियों से जुड़े हैं। अजय राय के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी की जनता राहुल गांधी को तीन बार सांसद चुना था। लेकिन राहुल गांधी अमेठी की जनता के साथ छल कपट किए थे। अमेठी की जनता को गरीब और कमजोर बना कर रखा था। जिससे अमेठी की जनता राहुल गांधी की गुलाम बनी रहे। लेकिन अब अमेठी की जनता जाग चुकी है।रहा सवाल उनके चुनाव लडने का। लोकतंत्र में सबको बराबर का अधिकार है।वे कहीं से भी चुनाव लड सकते हैं।वे अपनी पार्टी के मालिक हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी कभी अकेले सांसद नहीं बने हैं। इनके साथ तीन दलों का समर्थन होता था।तब चुनाव जीत पाते थे। लेकिन स्मृति ईरानी अकेले चुनाव जीत कर सदन गई है। स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे में हर जगह फरियादियों की लंबी लंबी कतारें होती थी। जिससे दो दिन में बोरी भर शिकायतें इकट्ठा की गई है। केंद्रीय मंत्री के पास ज्यादा शिकायतों के आने से सरकारी तंत्र पर सवाल लाजमी है।

WhatsApp Image 2023 08 26 at 11.03.01 AM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश है कि स्थानीय स्तर पर शिकायतों का निस्तारण होना चाहिए। जिससे फरियादियों को लखनऊ दिल्ली का चक्कर न काटना पड़े। लेकिन अमेठी में मुख्यमंत्री के आदेश का असर नहीं है। जिससे केंद्रीय मंत्री के सामने शिकायतों का अंबार लगा था। भाजपा के जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ल ने बताया कि पुलिस, राजस्व, विकास और आवास योजना से जुड़ी शिकायते ज्यादा थी। लेकिन त्वरित कार्रवाई हो रही है। भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जमीनी हकीकत परखने के लिए घर घर जा रही है। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो रही है। जिससे लोग पसंद हैं।मंत्री के दौरे में फरियादियों की लंबी लंबी कतारों के सवाल पर केंद्रीय मंत्री के अपर सचिव विजय गुप्ता ने कहा कि राजस्व और पुलिस की सामूहिक टीम बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे जनता को घर बैठे त्वरित न्याय मिल सके।इसकी निगरानी खुद केंद्रीय मंत्री करेंगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा।

WhatsApp Image 2023 08 26 at 11.02.59 AM

स्मृति ईरानी के पास शिकायतों का अंबार देखकर कांग्रेस के पूर्व विधायक दीपक सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के चुनाव लडने की खबर से स्मृति ईरानी हार के डर से घबराहट में पहली बार गांव में जनता के बीच गई है। बाकी पांच साल बंद गाड़ी में आई और निकल गई। इनके अधिकारी जनता की फरियाद सुनते नहीं है।बेबस जनता चारों तरफ न्याय के लिए भटक रही है।