विराट के लिए अनुष्का ने लिया ब्रेक

कुछ समय से वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुई-धागा’ के सेट्स से पिक्चर्स सामने आ रही हैं। दोनों फिल्म के लिए मेहनत कर रहे हैं और अपने किरदारों में बसे हुए हैं। अनुष्का की इससे पहले फिल्म ‘परी’ आई थी। साथ ही वे फिल्म ‘ज़ीरो’ की भी शूटिंग में व्यस्त थीं। इतने सारे प्रोजेक्ट्स और बिज़ी शेड्यूल के चलते वे अपने हबी विराट कोहली को टाइल नहीं दे पा रही थीं।

विराट और अनुष्का की शादी को ज़्यादा समय नहीं हुआ। सीक्रेट शादी होने के बावजूद उन्होंने काफी चर्चाएं बटोरी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों अपने-अपने कामों में व्यस्त हो गए। इसलिए अब अनुष्का ने अपने बिज़ी शेड्यूल में से ब्रेक लिया है। फिल्म की आखिरी शूटिंग चंदेरी में हो रही थी, वहां खत्म होने के बाद अब टीम दिल्ली रवाना होगी। इस बीच अनुष्का ने दो दिनों का ब्रेक लिया है और वे अपना यह समय विराट के साथ बिताएंगी।
विराट और अनुष्का एक जगह रहेंगे तो एक-दूसरे के साथ टाइम तो बिता ही लेंगे। विरात और अनुष्का सबसे फेवरेट लव-बर्ड्स में शामिल होते हैं। क्रिकेट-बॉलीवुड की यह जोड़ी हमेशा से ही लोगों की पसंद में रही है।