जिला अध्यक्ष बनाये जाए पर किया मोहन गोयल का स्वागत

नई दिल्ली; 04 सितंबर । मोहन गोयल को भाजपा उत्तर पूर्वी दिल्ली का अध्यक्ष बनाये जाने पर तिमार पुर विधान सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया या। भाजपा वर्कर भाजपा नेता भूषण त्यागी के नेत्रत्व में श्री गोयल का स्वागत करने उनके निवास स्थान मुखर्जी नगर पहुंचे और उनका अभिनन्दन किया। तिमारपुर मंडल के अध्यक्ष सुधीर त्यागी के अलावा इस मौके पर दीपक कुमार; मास्टर जगबीर; अरविन्द भाटी; सुरेन्द्र भट्टेवाला; अनुज सिंह; पूर्व मंडल अध्यक्ष भीम सैन; मिर्दुल त्यागी; योगेन्द्र कक्कड़; आर.एन.सिंह; अशोक त्यागी सहित कई गणमान्य लोग इस मौके पर मौजूद थे। इस अवसर पर भूषण त्यागी नें जिला अध्यक्ष मोहन गोयल को भरोषा दिया पार्टी हाईकमान के निर्णय का हम स्वागत करते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ उनके कंधे से कंधा मिलाते हुए कार्य करेगें; क्योकिं पार्टी ने एक जमीनी नेता को जिलाध्यक्ष बनाया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मोहन गोयल नें भी सभी को साथ लेकर चलने की बात दोहराई। श्रो गोयल नें भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूत सन्गठन खड़ा करने को कहा। उन्होंने कहा केजरीवाल की करनी और कथनी में जमीन आसमान का फर्क है। ये जनता को बताना होगा।