दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में कोरोना से 24 लोग पॉजिटिव

दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल तक कोरोना वायरस पहुंच गया है। राजधानी में मौजूद आर्मी के आरआर (रिसर्च ऐंड रेफरल) हॉस्पिटल में 24 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें दो मेडिकल ऑफिसर, 3 नर्सिंग ऑफिसर शामिल। इसमें कुछ सेना के जवान भी शामिल हैं।

सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने मामले की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कुल 24 पॉजिटिव केस हैं। इसमें सेना के जवान और कुछ सेना से रिटायर लोग शामिल हैं। ये लोग आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती थे। ये सभी लोग कैंसर विभाग में भर्ती थे। फिलहाल सबको निकालकर दिल्ली केंट के बेस हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।