बिहार विधानसभा चुनाव देश की राजनीतिक दशा-दिशा तय करेगा : शरद यादव

पटना (hdnlive)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को ट्वीट किया। उन्होंने कहा है कि इस बार बिहार विधान सभा का चुनाव ऐतिहासिक होगा। चुनाव देश के भविष्य को तय करेगा। उन्होंने यह भी लिखा है कि बिहार मे आने वाले चुनाव पूरे देश के लिए बहुत ही ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण होगा। देश में ऐसी घटनाएं हुई हैं जिन्होंने पिछले 70 वर्ष के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिस राजनैतिक दल की तरफ जनता का इस चुनाव में झुकाव होगा उससे पता चल जाएगा कि देश में आगे क्या होने वाला है। इसी बीच चुनाव आयोग ने अक्टूबर माह में बिहार विधानसभा चुनाव के संकेत दिये है।