Bihar: किशनगंज में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या

बिहार के किशनगंज में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हैवानों ने शव को मिट्टी में गाड़ दिया। घटना जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के छैतल पंचायत अंतर्गत एक गांव की है। हालांकि नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन शव को देखकर आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बच्ची होली के दिन सुबह के 11 बजे से ही लापता थी। काफी तलाश करने के बाद बच्ची का रात 8 बजे घर से कुछ ही दूरी पर एक मक्का के खेत में संदिग्ध हालात में शव मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस बल के साथ एसडीपीओ पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में तनाव का माहौल है।