2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के बाद कांग्रेस और सपा से आगे थी बसपा

स्वामीनाथ शुक्ल | hdnlive
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा(BJP) के 62 सांसद चुने गए थे। जबकि बसपा 10, सपा 5, अपना दल एस 2 और कांग्रेस की सोनिया गांधी अकेले सांसद चुनी गई थी। अमेठी से राहुल गांधी भी हार गए थे।लेकिन आने वाले लोकसभा चुनाव में 80 सीटों पर कब्जा जमाने के लिए योगी कैबिनेट आठ महीने पहले से जुटी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान चल रहा है। इस अभियान के मुखिया खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है। जिससे बाकी कैबिनेट अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री के दो सहयोगी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक(Brajesh Pathak) और केशव मौर्य भी महा जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार को आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर और केशव मौर्य बनारस में थे।

WhatsApp Image 2023 06 23 at 4.22.47 PM 1

महा जनसंपर्क अभियान में ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार सीधे भ्रष्टाचार से जुडी थी। मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। लेकिन मनमोहन सरकार की चाभी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास थी। जिससे कांग्रेस की सरकार में बड़े बड़े घोटाले हुए थे। गरीबों के नाम पर सरकारी योजनाओं का पैसा घोटालेबाज खाते थे। कांग्रेस के हाथ सीधे भ्रष्टाचार से जुडे थे। जिससे भारत का विकास बंद पड़ा था। लेकिन 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद देश का विकास बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहले कांग्रेस की सरकार में पक्के मकान, बिजली, शौचालय, गैस सिलेंडर अमीरों के घर में होते थे। लेकिन मोदी सरकार आने के बाद नौ साल में गरीबों की झुग्गी झोपड़ी में पक्के मकान बन चुके हैं। मुफ्त के पक्के मकान में मुफ्त के गैस सिलेंडर, बिजली के कनेक्शन और सरकारी शौचालय बन चुके हैं। मोदी सरकार में गरीबों के पक्के मकान बन चुके हैं। बाकी बचे बन रहें हैं। प्रधानमंत्री आवास गरीबों के लिए राजमहल के बराबर होता है।

WhatsApp Image 2023 06 23 at 4.22.47 PM 2

ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नाम सबसे ऊपर कर दिए हैं। जिससे दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। लेकिन कांग्रेस की सरकार में भारत का नाम सबसे नीचे पायदान पर था। मनमोहन सरकार में पड़ोसी देश भारत पर हमले करवाते थे। लेकिन मोदी सरकार के सैनिक दुश्मनों के घर में घुसकर मारते है। जिससे दुश्मनों ने मोदी सरकार के सामने घुटने टेक दिए हैं।

WhatsApp Image 2023 06 23 at 4.22.47 PM

पाठक ने कहा कि मोदी सरकार में कश्मीर की आजादी और बहाली से लेकर मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक़ से छुटकारा मिल गया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। 2024 में मंदिर का उद्घाटन समारोह होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 सीटों के साथ गुजरात की 26 और बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर भाजपा के सांसद चुने जाएंगे। मोदी सरकार तीसरी बार साढ़े तीन सौ के पार का लक्ष्य पूरा करेगी।